सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, इंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ नीति आयोग के पास धरने में बदला, खड़गे बोले- हमारे नेता जान दे सकते हैं तो हम जेल क्यों नहीं जा सकते

राहुल गांधी हाथ में तिरंगा लेकर बैरिकेड पर चढ़े

सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, इंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ नीति आयोग के पास धरने में बदला, खड़गे बोले- हमारे नेता जान दे सकते हैं तो हम जेल क्यों नहीं जा सकते
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' निकाला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में निकले इस मार्च को पुलिस ने नीति आयोग के पास रोका, जिसके बाद सांसद वहीं धरने पर बैठ गए।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला और पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद नीति आयोग के सामने धरने पर बैठ गये। निर्वाचन सदन की तरफ मार्च करने से पहले विपक्षी दलों के सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर एकत्रित हुए हाथों में बैनर लेकर निर्वाचन सदन की ओर बढ़े लेकिन पुलिस ने उन्हें नीति आयोग के पास रोक दिया। जिसके बाद वे वहीं धरने पर बैठ गये। इस दौरान सांसदों ने जबरन बैरिकेड पार करने का प्रयास किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी राष्ट्रीय ध्वज लेकर बैरिकेड के ऊपर चढ़ते हुए दिखाई दिये।

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) और शिवसेना (उद्धव गुट) सहित विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसदों ने आज संसद भवन से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला। सभी सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर एकत्रित होकर हाथों में बैनर लेकर निर्वाचन आयोग की ओर बढ़े लेकिन पुलिस ने उन्हें  आकाशवाणी के सामने नीति आयोग के पास रोक दिया। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने जबरन बैरिकेड पार करने का प्रयास किया।

मार्च में कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा, पी. चिदंबरम, सैयद नासिर हुसैन, गुरजीत सिंह औजला, इमरान प्रतापगढ़ी, रंजीता रंजन, विवेक तन्खा, पवन खेड़ा और राजीव शुक्ला, तृणमूल कांग्रेस के स्वागत राय, राजद के मनोज झा, सपा के इकरा हुसैन, जियाउर रहमान वर्क, राम गोपाल यादव और राजीव राय, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सुप्रिया सुले तथा शिवसेना (उद्धव गुट) के अरविंद सावंत सहित कई सांसद शामिल हुए।

इस दौरान राहुल गांधी राष्ट्रीय ध्वज लेकर बैरिकेड के ऊपर चढ़ गये और कई अन्य सांसदों ने भी बैरिकेड पार करने की कोशिश की। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आजादी के बाद जनता को वोट का अधिकार मिला था, जिसे केंद्र सरकार खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सरकार की कठपुतली हैं और वही करते हैं जो सरकार कहती हैं। उन्होंने कहा कि इससे लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा तथा तानाशाही कायम होगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग इस अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं और लड़ते रहेंगे तथा जीतेंगे।

Read More सपनों की उड़ान : सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम, प्रदेशभर में 4 हजार 91 नवनियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ज्ञानेश, हो गया भाई। अब इस्तीफा देने का समय है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोग ने 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनाव में बेईमानी की और पश्चिम बंगाल में पूरी तरह से वोट चोरी का खेल खेला। मार्च में शामिल कांग्रेस नेता चिदंबरम ने कहा, भाजपा हिंदी या अंग्रेजी नहीं पढ़ सकती। मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट रूप से कहा था कि उन्होंने फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं दी है। भाजपा इस बात से स्पष्ट रूप से इनकार कैसे कर सकती है। फॉर्म-6 में घोषणा वास्तव में जोड़ी गई है।

Read More रूस का बड़ा ऐलान, यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर जारी रहेंगे बड़े जवाबी हमले; विदेशियों को कीव छोड़ने की चेतावनी

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं से छेड़छाड़ की शिकायतों पर सड़क पर उतरे एसपी, जीवाजीगंज में पुलिस ने बढ़ाई निगरानी छात्राओं से छेड़छाड़ की शिकायतों पर सड़क पर उतरे एसपी, जीवाजीगंज में पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
मुरैना के जीवाजीगंज क्षेत्र में कोचिंग सेंटरों के आसपास छात्राओं से छेड़छाड़ और तेज रफ्तार वाहनों से दहशत की शिकायतों...
SIR से मतदाता सूची का होगा सत्यापन, करीब 1.01 करोड़ डुप्लीकेट नाम चिन्हित
रबी सीजन में किसानों को समय पर मिलेगा खाद, कालाबाजारी पर सख्ती
साहित्य जगत में शोक की लहर! जेफ़री आर्चर का 86 साल की उम्र में निधन, ‘केन एंड एबेल’ समेत कई चर्चित उपन्यासों के थे लेखक
12वें BRICS संसदीय मंच के बाद राजस्थान आएगा विदेशी प्रतिनिधिमंडल, जयपुर-उदयपुर भ्रमण प्रस्तावित
राजस्थान में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी के निर्देश, मुख्य सचिव ने केंद्रीय सहायता प्राप्त करने पर प्रभावी समन्वय पर दिया जोर
कुमारी सैलजा ने धान खरीद की धीमी गति पर जताई चिंता, कहा- मंडियों में धान पहुंचने के बाद भी किसानों को एमएसपी के लिए इंतजार क्यों?