भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन सागर बन्धु’, श्रीलंका के लिए मदद की पहली खेप भेजी

श्रीलंका में भारी तबाही और 56 मौतें

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन सागर बन्धु’, श्रीलंका के लिए मदद की पहली खेप भेजी
भारत ने चक्रवाती तूफान दितवा से प्रभावित श्रीलंका की मदद के लिए ‘ऑपरेशन सागर बन्धु’ के तहत तत्काल राहत सामग्री की पहली खेप भेजी है। आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरि ने कोलंबो में सामग्री सौंपी। तूफान से श्रीलंका में भारी तबाही और 56 मौतें हुई हैं।

नई दिल्ली। भारत ने चक्रवाती तूफान दितवा से प्रभावित श्रीलंका में जान-माल के नुकसान की भरपाई के लिए ऑपरेशन'सागर बन्धु शुरू कर तत्काल राहत सामग्री की पहली खेप भेजी है। विदेश मंत्री डा.एस जयशंकर ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि, भारत ने चक्रवाती तूफान दितवा से प्रभावित श्रीलंका को मदद की पहली खेप भेजी है। 

डा. जयशंकर ने श्रीलंका को राहत सामग्री सौंपे जाने की तस्वीरें साझा करते हुए कहा है-ऑपरेशन सागर बन्धु शुरू। आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरि ने कोलंबो में राहत सामग्री सौंपी। आगे के कदम उठाये जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, तूफान दितवा से श्रीलंका में भारी तबाही हुई है। रिपोर्टों में कहा गया है कि, श्रीलंका में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है और करीब 56 लोगों की मौत हुई है। 

भारतीय नौसेना का स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत देश में ही निर्मित फ्रिगेट आईएनएस उदयगिरि के साथ अभी श्रीलंका नौसेना द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा निरीक्षण समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान