भारत के स्टार्टअप सिर्फ सपने नहीं, समाधान बेचते हैं : साइप्रस भरोसेमंद पार्टनर- मोदी

साइप्रस को यूरोप के प्रवेश द्वार के रूप में देखा

भारत के स्टार्टअप सिर्फ सपने नहीं, समाधान बेचते हैं : साइप्रस भरोसेमंद पार्टनर- मोदी
दोनों देशों के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मोदी और साइप्रस राष्ट्रपति के बीच एक बैठक हुई।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर रविवार को साइप्रस पहुंचे। वहां के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत किया। मोदी ने साइप्रस के लिमासोल में होटल के बाहर भारतीय समुदाय से मुलाकात की। दोनों देशों के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मोदी और साइप्रस राष्ट्रपति के बीच एक बैठक हुई। मोदी ने कहा कि हम भारत में भविष्य के बुनियादी ढांचे के विकास में सालाना 100 अरब डॉलर से अधिक का निवेश कर रहे हैं। इस साल के बजट में हमने मैन्युफैक्चरिंग मिशन शुरू किया है। हमारा ध्यान समुद्री और बंदरगाह विकास पर है। हम जहाज निर्माण को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके लिए नई नीति भी लाई जा रही है। नागरिक उड्डयन क्षेत्र भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इनोवेशन भारत की आर्थिक ताकत का एक मजबूत स्तंभ बन गया है। हमारे 1 लाख से ज्यादा स्टार्टअप सिर्फ सपने नहीं, समाधान बेचते हैं। 

साइप्रस को यूरोप के प्रवेश द्वार के रूप में देखा : भारत-साइप्रस सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। आज भारत की नीति स्पष्ट है। कई भारतीय कंपनियां भी साइप्रस आई हैं और एक तरह से साइप्रस को यूरोप के प्रवेश द्वार के रूप में देखा जाता है। आज आपसी व्यापार 150 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। 

कनाडा और क्रोएशिया भी जाएंगे : मोदी रविवार को 3 देशों की 4 दिन की यात्रा पर रवाना हुए। 16 जून को साइप्रस दौरे का दूसरा दिन होगा। 16 जून को कनाडा निकल जाएंगे, 17 जून को वहां जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद मोदी 18 जून को क्रोएशिया जाएंगे। 19 जून को भारत लौट आएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 अधिकारियों...
पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर
परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा