होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान की अमेरिका के सामने सात शर्तें, शर्तें पूरी होने तक जारी रहेगा बंदी का फैसला

वैश्विक तेल आपूर्ति पर बढ़ी चिंता

होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान की अमेरिका के सामने सात शर्तें, शर्तें पूरी होने तक जारी रहेगा बंदी का फैसला
ईरान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अमेरिका के समक्ष सात शर्तें रखी हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार, ओमान के साथ सुरक्षित समुद्री मार्गों पर सहमति के बावजूद, अमेरिका द्वारा शर्तें पूरी न करने तक यह मार्ग बंद रहेगा, जिससे वैश्विक ईंधन संकट गहरा रहा है।

तेहरान। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए अमेरिका के समक्ष सात शर्तें रखी हैं। ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम ने एक जानकार सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी। ईरानी विदेश मंत्रालय ने इससे पहले घोषणा की थी कि तेहरान सोमवार को ओमान में इराक और फारस की खाड़ी के देशों के साथ बैठक करेगा। इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों के सुरक्षित आवागमन के लिए मार्गों पर चर्चा की जाएगी।

सूत्र ने तस्नीम को बताया, "जब तक ईरान के शीर्ष अधिकारियों द्वारा मंजूर की गयी इन सात शर्तों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा।" तस्नीम ने पहले बताया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान और ओमान के बीच हुए समझौते में इस जलमार्ग को खोलने का प्रावधान नहीं था। समझौते के तहत दोनों पक्षों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश और निकास के मुख्य मार्गों का समन्वय किया है।

अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान में ठिकानों पर हमले शुरू किये थे, जिसके जवाब में ईरान ने भी हमले किये। जून के मध्य में ईरान और अमेरिका ने शत्रुता समाप्त करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच फिर हमले हुए। फिलहाल संघर्ष का समाधान नहीं हुआ है।

संघर्ष बढ़ने के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों का आवागमन लगभग पूरी तरह रुक गया है। यह वैश्विक बाजार में तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति का प्रमुख मार्ग है। इसके परिणामस्वरूप दुनिया के अधिकांश देशों में ईंधन की कीमतें बढ़ गयी हैं।

Read More नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से की फोन पर बात, बोले- आप इजरायल, भारत और दुनिया के हीरो हैं

Post Comment

Comment List

Latest News

वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत
शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज हुआ। महापौर सुनील कोठारी ने बड़ी...
भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर
राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार
बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन खोजना भी अपराध, साइबर पुलिस की एडवाइजरी
नाना पाटेकर : आवाज, आंखें और अदाकारी का तूफान, क्रांतिवीर’ का तेवर, ‘वेलकम’ की हंसी... नाना हर रंग में
गहलोत-पायलट की जुगलबंदी : रंधावा पर चुटकी और परमानेंट इंचार्ज का तंज, पीसीसी में दिखा बदला अंदाज
दिल्ली में अचानक गिरी इमारत : एक बच्चे की मौत, 8 लोग घायल