ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई परिवार के साथ बंकर में भूमिगत, ईरान ने इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर किए थे मिसाइल हमले 

पुत्र मसूद और मुस्तफा उनके साथ नहीं

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई परिवार के साथ बंकर में भूमिगत, ईरान ने इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर किए थे मिसाइल हमले 

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अपने परिवार के साथ तेहरान के पूर्वोत्तर भाग में स्थित लाविजान में एक बंकर में भूमिगत हो गए है

तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अपने परिवार के साथ तेहरान के पूर्वोत्तर भाग में स्थित लाविजान में एक बंकर में भूमिगत हो गए है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार खामेनेई के पुत्र मुज्तबा के भी उनके साथ हैं। हालांकि उनके अन्य पुत्र मसूद और मुस्तफा उनके साथ नहीं हैं।

खामेनेई के भूमिगत होने की सूचना इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमले के जवाब में ईरान की ऑपरेशन ट्रू फेज 1 और ट्रू फेज 2 की सैन्य कार्रवाई के बाद आई है। इस अभियान के तहत ईरान ने इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले किए थे। इससे पहले इजरायल ने रविवार को ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के तहत 2,300 किलोमीटर दूर स्थित मशहद शहर को निशाना बनाया था। कथित तौर पर यह हमला ईरानी नेता को यह चेतावनी देने के लिए किया गया था कि वह देश में कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी खामेनेई और ईरान को उसका यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम समाप्त करने तथा संबंधित समझौते को अंतिम रूप देने के लिए दो महीने की समय सीमा दी थी। ईरान ने हालाँकि अमेरिका और इजरायल की परमाणु अनुसंधान अवसंरचना को नष्ट करने की बार-बार की गई चेतावनियों को अस्वीकार कर दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश से बाहर जाने वाले हर भारतीय को आईटीसीसी लेना जरूरी नहीं : कुछ कानूनी परिस्थितियों में विशिष्ट व्यक्तियों को ही इसकी आवश्यकता, वित्त मंत्रालय ने कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट फर्जी देश से बाहर जाने वाले हर भारतीय को आईटीसीसी लेना जरूरी नहीं : कुछ कानूनी परिस्थितियों में विशिष्ट व्यक्तियों को ही इसकी आवश्यकता, वित्त मंत्रालय ने कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट फर्जी
वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विदेश यात्रा से पहले सभी भारतीयों के लिए आयकर मंजूरी प्रमाण-पत्र (ITCC) अनिवार्य नहीं...
आरएएस-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी : बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 2391 अभ्यर्थी वरीयता सूची में शामिल
खराब मौसम के बीच जयपुर बना सहारा : 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, बाद में सुरक्षित रवाना
कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे
888 में से 229 सैंपल फेल, 10.75 लाख का वसूला जुर्माना
करोड़ों की सरकारी जमीन अभी भी अतिक्रमियों के कब्जे में, जानें पूरा मामला
वसूली पर ध्यान, खतरे में यात्रियों की जान