ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री; युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम

ईरानी तेल निर्यात पर कड़ा नौसैनिक घेराबंदी

ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री; युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने स्वीकार कर लिया। हामिद बोवार्ड को कार्यवाहक तेल मंत्री नियुक्त किया गया है। यह घटनाक्रम अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी और पेट्रोलियम क्षेत्र पर कड़े प्रतिबंधों के बीच सामने आया है।

तेहरान। ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सरकारी स्वामित्व वाली नेशनल ईरानियन ऑयल कंपनी (एनआईओसी) के मुख्य कार्यकारी हामिद बोवार्ड को कार्यवाहक तेल मंत्री नियुक्त किया गया है। सरकारी मीडिया संस्थान आईआरआईबी के अनुसार, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने श्री पाकनेजाद का इस्तीफा स्वीकार करते हुए बोवार्ड को कार्यवाहक तेल मंत्री नियुक्त किया।

राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता ने सरकारी टेलीविजन को बताया कि पाकनेजाद ने पहले भी "व्यक्तिगत कारणों" का हवाला देते हुए पद छोड़ने की इच्छा जतायी थी, लेकिन उनका शुरुआती अनुरोध स्वीकार नहीं किया गया था। प्रवक्ता के अनुसार, पेजेश्कियान ने उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा था, लेकिन पाकनेजाद अपने फैसले पर कायम रहे। इसके बाद राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनके कार्यकाल के दौरान "प्रयासों और ईमानदार सेवा" के लिए उनकी सराहना की।

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका ईरान के पेट्रोलियम निर्यात पर कड़ा नौसैनिक नाकाबंदी अभियान चला रहा है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य भी प्रमुख तनाव केंद्र बन गया है। फरवरी के अंत में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों से पहले इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की ढुलाई होती थी। ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही प्रतिबंधित करने और कथित रूप से अनधिकृत मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर गोलीबारी के बाद अमेरिका ने जवाबी नाकाबंदी लागू की। इसका उद्देश्य ईरान के बंदरगाहों को निशाना बनाकर उसके पेट्रोलियम निर्यात को रोकना है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' अभियान के तहत ईरान के वाहन और रेल क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए नये प्रतिबंधों की घोषणा की है।

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि नये प्रतिबंधों का उद्देश्य युद्ध के वित्तपोषण की तेहरान की क्षमता को और कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि अमेरिका "शासन के राजस्व को हमेशा के लिए खत्म करने" की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी दबाव ईरान के बचे हुए पेट्रोलियम राजस्व स्रोतों पर भी केंद्रित है। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि नौसैनिक नाकाबंदी और प्रतिबंधों का उद्देश्य तेहरान को कच्चा तेल बेचने तथा विदेशी मुद्रा तक पहुंच हासिल करने से रोकना है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तेल की कीमतें गिर रही हैं और दावा किया कि ईरान ने परमाणु हथियार विकसित करने की अपनी महत्वाकांक्षाओं को "लगभग छोड़ दिया है।" यह घटनाक्रम संघर्ष के आठवें महीने में प्रवेश करने के बीच हुआ है।

Read More मिट्टी में गढ़ी 'पूरी दुनिया': प्रदेश के चंद्रशेखर सैन को राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पुरस्कार

Post Comment

Comment List

Latest News

AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद
जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन 'नेप कॉन 2026' में विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला जुमला! अखिलेश ने भाजपा को घेरा
सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार