परमाणु ठिकानों पर हमला कर इजरायल ने बढ़ाई हलचल, नेतन्याहू का दावा– मिशन लगभग पूरा

ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर सफलतापूर्वक हमला किया

परमाणु ठिकानों पर हमला कर इजरायल ने बढ़ाई हलचल, नेतन्याहू का दावा– मिशन लगभग पूरा

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों एवं मिसाइल कार्यक्रमों को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद इजरायल अपने उद्देश्यों को पूरा करने के ‘बहुत नजदीक’ है

यरूशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों एवं मिसाइल कार्यक्रमों को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद इजरायल अपने उद्देश्यों को पूरा करने के ‘बहुत नजदीक’ है। यह जानकारी द टाइम्स ऑफ इजरायल सोमवार को दी।  नेतन्याहू ने पहले से रिकॉर्ड संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इजरायल, ईरान के 400 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम की जानकारी हासिल कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि इजरायल के पास इसके ठिकाने के बारे में दिलचस्प जानकारी है, लेकिन उन्होंने विस्तार से नहीं बताया।

उन्होंने युद्ध की संभावना से इनकार किया लेकिन यह भी कहा कि सभी लक्ष्य पूरे होने तक अभियान जारी रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यह पुष्टि की थी कि अमेरिका ने इस्फ़हान, फोर्डो और नतांज़ में ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर सफलतापूर्वक हमला किया। ईरान ने भी इन हमलों की पुष्टि की लेकिन कहा कि इन हमलों में उसके परमाणु अभियान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, क्योंकि उन स्थलों को खाली कर दिया गया था और परमाणु सामग्री को पहले ही हटा लिया गया था। सऊदी परमाणु एवं रेडियोलॉजिकल विनियामक आयोग के अनुसार, अमेरिकी सैन्य हमलों के बाद ईरान या अन्य अरब देशों के पर्यावरण में कोई रेडियोधर्मी पदार्थ नहीं पाया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर