इजरायल ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रम्प को किया नामित : नेतन्याहू ने ट्रम्प को बताया पुरस्कार के लिए योग्य उम्मीदवार, कहा- वह इस सम्मान के लिए पूरी तरह से योग्य 

शांति समझौतों की मध्यस्थता में ट्रंप की भूमिका की प्रशंसा की

इजरायल ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रम्प को किया नामित : नेतन्याहू ने ट्रम्प को बताया पुरस्कार के लिए योग्य उम्मीदवार, कहा- वह इस सम्मान के लिए पूरी तरह से योग्य 

इजरायल सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है।

वाशिंगटन। इजरायल सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। अमेरिका के दौरे पर पहुंचे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए योग्य उम्मीदवार बताते हुए कहा कि उनको (ट्रम्प) पुरस्कार मिलना चाहिए। नेतन्याहू ने ट्रम्प को वह पत्र भी सौंप दिया है, जिसे उनकी सरकार की ओर से नोबेल पुरस्कार समिति को भेजा गया है। इस पत्र में ट्रंप की ओर से शांति प्रयासों को बताते हुए उनको नोबेल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है।

नेतन्याहू ने ट्रम्प से कहा कि आपको यह (शांति का नोबेल) मिलना चाहिए। आप इस सम्मान के लिए पूरी तरह से योग्य हैं। गौरतलब है कि इस साल जनवरी में ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद नेतन्याहू की अमेरिका की यह तीसरी यात्रा है। नेतन्याहू की इस यात्रा का मकसद गाजा में संघर्ष विराम पर चर्चा करना है।

नेतन्याहू ने अब्राहम समझौते जैसे शांति समझौतों की मध्यस्थता में ट्रंप की भूमिका की प्रशंसा की, जिसका उद्देश्य इजरायल और विभिन्न अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य वैश्विक संघर्षों में शांति बनाए रखने में अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

बेंजामिन ने कहा- राष्ट्रपति ट्रम्प आप एक के बाद एक देश और एक क्षेत्र में शांति स्थापित कर रहे हैं। इसलिए, मैं आपको नोबेल पुरस्कार समिति को भेजा गया पत्र दिखाना चाहता हूँ। इसमें आपको शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है, जिसके आप हकदार हैं। गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान भी अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल का शांति पुरस्कार देने की गुजारिश कर चुका है। 

Read More गोवा अग्निकांड : क्लब मालिक थाईलैंड भागे, लुकआउट नोटिस जारी

 

Read More कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग