जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान

शिक्षा मंत्री का व्यवहार अनुचित

जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान

नीट परीक्षा विवाद पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया है। आरोप है कि प्रधान ने संसदीय समिति की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई। मामला अब सभापति के पास है, कार्रवाई संभव है।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। रमेश ने सोमवार को सभापति को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री ने 15 मई को संवाददाता सम्मेलन में संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बयान दिया है। प्रधान ने संवाददाता सम्मेलन में चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट से जुड़े सवालों पर संसदीय स्थायी समिति की सिफारिशों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का व्यवहार अनुचित है। इसलिए रमेश ने कार्य संचालन नियमावली 187 के तहत शिक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन को नोटिस दिया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अपने नोटिस में उन्होंने कहा है कि मंत्री ने समिति में विपक्षी सदस्यों के होने का हवाला देते हुए अप्रत्यक्ष रूप से समिति की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा कि संसदीय स्थायी समिति लघु संसद की तरह काम करती है, क्योंकि इसमें सभी दलों के सदस्य शामिल होते हैं। यह समिति सरकार को जवाबदेह बनाती है, खासकर शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में जहां लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का यह बयान समिति की गरिमा को कम करता है और संसद की सर्वोच्चता को चुनौती देने वाला है। संसदीय स्थायी समिति ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कई सुधारात्मक सुझाव दिए थे, जिन्हें मंत्री ने खारिज करने का संकेत दिया है। कांग्रेस ने इस मामले में सरकार पर लापरवाही और परीक्षा माफिया से निपटने में नाकामी का आरोप लगाया है।

राज्यसभा के सभापति अब इस विशेषाधिकार नोटिस पर संज्ञान लेंगे। यदि नोटिस स्वीकार कर लिया जाता है तो शिक्षा मंत्री को सदन में स्पष्टीकरण देना पड़ सकता है। गौरतलब है कि 2026 की नीट परीक्षा में पेपर लीक मामले के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा रद्द कर दी थी। इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो जांच कर रहा है और 21 जून को परीक्षा दोबारा कराने का प्रस्ताव है।

 

Read More होर्मुज में भारतीय जहाज पर हमला : समुद्र में डूबा, सभी 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित

Read More पश्चिम एशिया संघर्ष सुलझाने के लिए ईरान की 14-सूत्रीय योजना का कोई विकल्प नहीं, गालिबफ ने कहा- अन्य दृष्टिकोण पूरी तरह से रहेगा बेनतीजा

 

Read More भ्रष्ट व्यवस्था ने छात्रों के सपनों को कुचला : NEET परीक्षा रद्द को लेकर और क्या बोले राहुल गांधी

 

Tags: jairam

Post Comment

Comment List

Latest News

2028 के ओलंपिक खेलों के लिए राजस्थान हो रहा तैयार, खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध राज्य सरकार 2028 के ओलंपिक खेलों के लिए राजस्थान हो रहा तैयार, खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध राज्य सरकार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार खेल प्रतिभाओं के विकास और आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चला...
प्रमोद तिवारी का केंद्र पर हमला, बोले-महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार जारी करें श्वेत पत्र
हरे निशान में बंद हुआ बाजार: दिग्गज कंपनियों में लिवाली से चढ़े प्रमुख सूचकांक, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
विश्व संग्रहालय दिवस पर अल्बर्ट हॉल पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और पर्यटन बढ़ावा पर दिया विशेष जोर
आरआईसी में सजा रंगीन रत्नों का अनूठा संसार, मंत्री गौतम कुमार दक ने किया ‘जग्स-2026’ का शुभारंभ
स्वीडन के बाद ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी: भारतीय समुदाय ने किया स्वागत, बोले-द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य
Weather Update : राजस्थान में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट