प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने पर कांग्रेस का मोदी को फिर घेरने का प्रयास, जयराम ने कहा- प्रधानमंत्री को प्रेस के सीधे सवालों का सामना किए हुए 11 साल हो चुके

बिना स्क्रिप्ट वाली एक भी असली प्रेस मीटिंग करने का साहस नहीं दिखाया

प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने पर कांग्रेस का मोदी को फिर घेरने का प्रयास, जयराम ने कहा- प्रधानमंत्री को प्रेस के सीधे सवालों का सामना किए हुए 11 साल हो चुके
कांग्रेस ने लंबे समय बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेस के सीधे सवालों का सामना नहीं करने का मुद्दा उठाया और कहा कि 11 साल से किसी शासनाध्यक्ष का प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करना औचित्य पूर्ण नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लंबे समय बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेस के सीधे सवालों का सामना नहीं करने का मुद्दा उठाया और कहा कि 11 साल से किसी शासनाध्यक्ष का प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करना औचित्य पूर्ण नहीं है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने यहां एक बयान में कहा कि हर देश का शासनाध्यक्ष समय-समय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते ही हैं। हमारे प्रधानमंत्री को प्रेस के सीधे सवालों का सामना किए हुए 11 साल हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि “पिछले साल चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने मीडिया इंटरैक्शन को एक शो की तरह प्रोड्यूस, डायरेक्ट और स्क्रिप्ट किया- जिसमें उन्होंने खुद को 'नॉन-बायोलॉजिकल' बताने वाला चर्चित दावा भी किया था। लेकिन अब तक उन्होंने कभी भी बिना एडिटिंग, बिना स्क्रिप्ट वाली एक भी असली प्रेस मीटिंग करने का साहस नहीं दिखाया।”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि “यह उनके पूर्व प्रधानमंत्रियों से बिल्कुल उलट है। जिनसे वे विशेष रूप से नफरत करते हैं, वे तो लगभग हर दूसरे महीने बेधड़क प्रेस कॉन्फ्रेंस करते थे, जहां उनसे कठोर सवाल पूछे जाते थे और वे गंभीरता तथा संयम से जवाब देते थे। हमारे लोकतंत्र की बुनियादें ऐसी ही संवाद परंपराओं से मजबूत हुई है।”

Post Comment

Comment List

Latest News

निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
चांदपोल परकोटा स्थित गणेश मंदिर में निर्जला एकादशी पर विशेष धार्मिक आयोजन। महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में भगवान...
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि
नाकामियों को छिपाने के लिए छात्रों की आवाज दबा रही सरकार : छात्रों को दहशतगर्द बताने वाले धर्मेंद्र प्रधान मांगे माफी, राहुल बोले- इस्तीफा दे शिक्षा मंत्री
ESG के जरिए उद्योगों को मिलेगी नई दिशा, CII राजस्थान ने लॉन्च किया पहला ESG क्लस्टर