न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

अधिसूचना जारी कर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति 

न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति से संबंधित घोषणा की गई।

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान को इसी उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति से संबंधित घोषणा की गई।

अधिसूचना के अनुसार, न्यायमूर्ति चौहान की नियुक्ति 20 अप्रैल से की गई है। उसी दिन वर्तमान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (श्रीमती) न्यायमूर्ति सबीना सेवानिवृत्त होंगी। अधिसूचना में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान की नियुक्ति को मंजूरी दी और प्रसन्नता व्यक्त की है।

केंद्रीय विधि मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर न्यायमूर्ति चौहान को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, भारत के संविधान के प्रावधानों के अनुसार, माननीय राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान की 20 अप्रैल 2023 से उसी उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी की महंगाई की मार, थोक मुद्रास्फीति की दर लगातार दूसरे महीने शून्य से नीचे
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की क्रेटा कार व 49 हजार नकद बरामद
दरभंगा से लगातार हैं 6 बार के विधायक संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिम्मेदारी मिलते ही दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा