मोदी 4 दिन की विदेश यात्रा पर रवाना, बोले- उज्बेकिस्तान और किर्गिज की यात्रा से भारत की रणनीतिक साझेदारी हो गी मजबूत

द्विपक्षीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए उत्सुक

मोदी 4 दिन की विदेश यात्रा पर रवाना, बोले- उज्बेकिस्तान और किर्गिज की यात्रा से भारत की रणनीतिक साझेदारी हो गी मजबूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय मध्य एशिया दौरे पर शनिवार को रवाना हुए। उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य की यात्रा में व्यापार, निवेश, डिजिटल संपर्क, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा होगी। मोदी ताशकंद में राष्ट्रपति शावकत मिर्जयियेव और बिश्केक में राष्ट्रपति सादिर झापारोव से मुलाकात करेंगे। वे एससीओ शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। यात्रा से रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय शांति को मजबूती मिलेगी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उज्बेकिस्तान तथा किर्गिज गणराज्य की उनकी यात्रा से मध्य एशिया में भारत की रणनीतिक साझेदारी मजबूत होंगी और शांति, स्थिरता तथा समृद्धि के साझा प्रयासों को बल मिलेगा। मोदी ने दोनों देशों की चार दिन की यात्रा पर रवाना होने से पहले शनिवार को एक वक्तव्य में कहा कि वह राष्ट्रपति शावकत मिर्जयियेव के निमंत्रण पर 29 और 30 अगस्त को राजकीय यात्रा के लिए ताशकंद में रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति मिर्जयियेव के साथ द्विपक्षीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए उत्सुक हैं।  उन्होंने कहा , हाल के वर्षों में भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मैं राष्ट्रपति मिर्•ायिोयेव के साथ व्यापार और निवेश, डिजिटल संपर्क, रक्षा, ऊर्जा में हमारे सहयोग को और गहरा करने तथा विकसित भारत और यांगि उज्बेकिस्तान के हमारे साझा दृष्टिकोणों को आगे बढ़ाने पर अपनी चर्चाओं को लेकर उत्सुक हूँ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में शास्त्री स्मारक और महात्मा गांधी केंद्र का भी दौरा करेंगे, जो  दोनों देशों को जोड़ने वाले घनिष्ठ सांस्कृतिक और जन-से-जन संबंधों के प्रति एक श्रद्धांजलि है। मोदी ने कहा कि ताशकंद से वह किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति सादिर झापारोव के निमंत्रण पर 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिश्केक की यात्रा करेंगे जो इस महत्वपूर्ण संगठन के 25 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। भारत 2017 से एससीओ का सक्रिय और रचनात्मक सदस्य रहा है।

उन्होंने कहा, मैं क्षेत्र के लिए भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूँ, जो सुरक्षा, संपर्क और अवसर पर आधारित है, और ऐसे क्षेत्र के लिए साथी सदस्यों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूँ जो आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के संकट से मुक्त हो, जो हमारे पड़ोस और उससे आगे शांति और स्थिरता के लिए निरंतर खतरा बने हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह राष्ट्रपति झापारोव और अन्य एससीओ नेताओं से मिलने तथा छठे विश्व घुमंतू खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए भी उत्सुक हैं जो मध्य एशिया की समृद्ध जीवंत विरासत का उत्सव है, जिसका भारत गहरा सम्मान करता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यात्रा से मध्य एशिया में भारत की रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि यह यात्रा मध्य एशिया में भारत की रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करेगी, क्षेत्र के साथ हमारे सभ्यतागत जुड़ाव को गहरा करेगी, और शांति, स्थिरता तथा समृद्धि की हमारी साझा खोज को आगे बढ़ाएगी-वे मूल्य जो विश्व के साथ भारत के जुड़ाव के केंद्र में हैं।

Read More मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने राहुल गांधी से की मुलाकात: प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद, कई मुद्दों पर बातचीत

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय