पाकिस्तानी सेना की आतंकवादियों के खिलाफ अभियान , सात गिरफ्तार
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर ने दी जानकारी
पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में सेना ने एक अभियान में सात आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में सेना ने एक अभियान में सात आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आईएसपीआर के सूत्रों के मुताबिक जिले के मीरन शाह इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने सोमवार को अभियान छेड़ा था। इसी दौरान सात आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मेहताब उर्फ लाला नाम भी शामिल है , जो प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के एक धड़े से ताल्लुक रखता है। गिरफ्तार आतंकवादी कई आतंकी गतिविधियों , विशेष रूप से सुरक्षा बलों और निर्दोष नागरिकों की हत्या के मामलों में शामिल थे ।

Comment List