प्रियंका गांधी का जंतर-मंतर की घटना पर हमला, महिला पत्रकारों के आरोपों की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

'सैकड़ों लोग हिरासत में, पत्रकारों से छीने गए कैमरे'

प्रियंका गांधी का जंतर-मंतर की घटना पर हमला, महिला पत्रकारों के आरोपों की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों व प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस बदसलूकी के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एफआईआर दर्ज न होने पर सवाल उठाते हुए गृह मंत्रालय से जवाब मांगा और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी आंदोलन की रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकारों द्वारा पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के मामले की जांच कर दूसरों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने की मांग की है। वाड्रा ने रविवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि कई पत्रकारों के प्रदर्शन के बावजूद न प्राथमिकी दर्ज की गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने भी पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा, "जिस पुलिस का काम सुरक्षा देना है, उससे ही महिलाएं खतरा महसूस कर रही हैं। कॉलेज की छात्राओं से लेकर पत्रकार तक, हर जगह महिलाएं असुरक्षा का सामना कर रही हैं।" उन्होंने सवाल किया कि क्या महिलाओं के साथ इस तरह का बर्ताव उचित है और अगर नहीं तो वे इसका संज्ञान क्यों नहीं लेते। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी शनिवार शाम इस घटना पर कहा था कि जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार ने पुलिस अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है और घंटों से सैकड़ों पत्रकार प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर बैठे हैं लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। 

जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया और महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी, पत्रकारों को घसीटने तथा कैमरे छीने जाने के आरोप हैं। गांधी ने कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है और गृह मंत्री को इस मामले में जवाब देना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का यू-टर्न! भारत पर 100% टैरिफ का खतरा टला, लेकिन कब तक? ट्रंप का यू-टर्न! भारत पर 100% टैरिफ का खतरा टला, लेकिन कब तक?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने के प्रावधानों से फिलहाल छूट...
कांग्रेस ने जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों की सूची जारी की, पढ़े पूरी खबर 
भारतीयों को मारने का 2 साल से बना रहा था खूनी खेल! अमेरिकी हिंदू मंदिर क्यों था निशाने पर?
नियमों में संशोधन, निजी स्कूलों के शिक्षक भी करेंगे जनगणना का कार्य
बार-बार बदल रहा मौसम : घर-घर में लोग बीमार; अस्थमा, एलर्जी और सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी
कोटा में किडनी फेल होने से एक प्रसूता की मौत, दूसरी आईसीयू में
कोटा : खाटूश्यामजी की यात्रा में काल बना एक्सप्रेसवे, पुलिया से 15 फीट नीचे नाले में गिरा ट्रैवलर; 8 लोगों की मौत