खड़गे ने रथयात्रा में भगदड़ से हुए नुकसान पर जताया शोक, कहा- मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ

इस त्रासदी में जो लापरवाही और कुप्रबंधन रहा वह अक्षम्य

खड़गे ने रथयात्रा में भगदड़ से हुए नुकसान पर जताया शोक, कहा- मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ के कारण श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ के कारण श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। खरगे ने कहा कि “महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ से मैं बहुत दुखी हूँ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और कम से कम 50 लोग घायल हो गए। यह त्रासदी शुक्रवार को यात्रा के दौरान 500 भक्तों के घायल होने की रिपोर्ट के बाद हुई है। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। मैं सभी घायल भक्तों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। इस त्रासदी में जो लापरवाही और कुप्रबंधन रहा वह अक्षम्य है।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और अधिकारियों को इस घटना के लिए जिम्मेदार गंभीर चूक की गहन जांच करनी चाहिए। सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और प्रभावी भीड़ प्रबंधन सर्वोपरि है। भीड़ से जुड़े बड़े कार्यक्रम जब पूर्व नियोजित उत्सवों के लिए निर्धारित होते हैं तो इस तरह की त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी श्रद्धालुओं के साथ एकजुटता में खड़ी है और प्रभावित परिवारों को राहत, चिकित्सा सहायता और अन्य मदद प्रदान करने के सभी प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन