राहुल गांधी मनरेगा श्रमिकों के साथ करेंगे सीधा संवाद : नुकसान पर करेंगे व्यापक चर्चा, दीक्षित बोले- बहाली के लिए कांग्रेस चला रही देशव्यापी आंदोलन 

आगे के लिए बनाएंगे रणनीति

राहुल गांधी मनरेगा श्रमिकों के साथ करेंगे सीधा संवाद : नुकसान पर करेंगे व्यापक चर्चा, दीक्षित बोले- बहाली के लिए कांग्रेस चला रही देशव्यापी आंदोलन 

विचार से अवगत होने के मद्देनजर संवाद कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें मनरेगा से जुड़े देशभर से आये लोग चर्चा करेंगे और आगे के लिए रणनीति बनाएंगे। 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने यहां महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना-मनरेगा पर एक राष्ट्रीय संवाद का आयोजन किया है, जिसमें देश के करीब 25 राज्यों से 400 से अधिक मनरेगा श्रमिक तथा कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे और मनरेगा को खत्म करने से हो रहे नुकसान पर व्यापक चर्चा करेंगे। कांग्रेस रचनात्मक विभाग के प्रमुख संदीप दीक्षित ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मनरेगा लोगों को अधिकार के रूप में मिला है, लेकिन भाजपा सरकार ने इस अधिकार को छीना है और कांग्रेस इसका विरोध कर रही है और इसकी बहाली के लिए देशव्यापी आंदोलन चला रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मनरेगा में काम किया है। उनके विचार से अवगत होने के मद्देनजर संवाद कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें मनरेगा से जुड़े देशभर से आये लोग चर्चा करेंगे और आगे के लिए रणनीति बनाएंगे। 

इस कार्यक्रम में करीब 25 राज्यों से मनरेगा के रूप में काम करने वाले श्रमिकों के साथ ही मनरेगा के लिए काम करने वाले लोग भी शामिल होंगे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मनरेगा श्रमिकों के साथ सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा को बदलकर भाजपा जिस नए एक्ट (वीबी-जी राम जी) को लाई है, उसका कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। कई राज्यों और जिलों में मनरेगा बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। आखिर सरकार ने श्रमिकों के अधिकारों पर हमला किया है। पंचायत के लोग इस कार्यक्रम में बताएंगे कि किस तरह से मनरेगा ने उनकी मदद की है और उनके गांवों में विकास कार्य हुआ है इन सब मुद्दों पर इसमें चर्चा की जाएगी। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि मनरेगा योजना कोविड के समय में करोड़ों लोगो के लिए एक संजीवनी बनी थी। मनरेगा ने लोगों के मन में अपनी जगह बना ली थी। ऐसे में हमने तमाम ऐसी संस्थाओं से संवाद किया जो किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए काम करते रहे हैं। संवाद और चर्चाओं में एक ही बात निकल कर आई है कि लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मनरेगा पर संवाद होगा और जो कार्यकर्ता हैं वे अपने विचार रखेंगे। ये वो लोग हैं, जिन्होंने अपने गांव में मनरेगा का इस्तेमाल कर सड़कें, स्कूल, पंचायत भवन, तालाब, वॉटर हार्वेंङ्क्षस्टग के प्लांट बनाए हैं।  ये सभी वो लोग हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से और मनरेगा के सहयोग से देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंचायतों ने खुद तय कर अपनी समृद्धि और विकास के लिए काम किया और सरकार उनके साथ खड़ी रही। मोदी सरकार इस पूरी प्रक्रिया को नष्ट कर रही है।

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, सेंसेक्स 270.84 अंक टूटकर 81,909.63 पर बंद, निवेशकों के 8 लाख करोड़ डूबे शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, सेंसेक्स 270.84 अंक टूटकर 81,909.63 पर बंद, निवेशकों के 8 लाख करोड़ डूबे
वैश्विक व्यापार युद्ध (Trade War) की आशंका और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के कारण बुधवार, 21 जनवरी 2026 को...
कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे भाजपा कार्यालय : गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सुनी जनसमस्याएं, कहा- भजनलाल सरकार पर जनता का भरोसा मजबूत
‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज : जबरदस्त एक्शन और रोमांस का लगेगा तड़का, शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की जोड़ी ने जीता सबका दिल 
दो कारों से 1.08 करोड़ रुपए का गांजा बरामद :  दो तस्कर गिरफ्तार, कारों की विंड स्क्रीन पर लगा था वकील का लोगो
केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक बढ़ी, मंत्रिमंडल की मंजूरी
सीमा सुरक्षा मुद्दा: इराक के प्रधानमंत्री अल-सुदानी ने की सीरिया के अंतरिम नेता अल-शारा ने बात
अशांत क्षेत्रों में संपत्ति संरक्षण को लेकर सरकार लाएगी कानून : अशांत क्षेत्र में प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री पर तीन साल रहेगी रोक, विधानसभा के बजट सत्र में पेश होगा बिल