राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है: शिवराज सिंह चौहान

कहा- कांग्रेस के दिन चले गए

राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है: शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस पार्टी को भंग करने के महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने के लिए कदम उठाया है और राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में ऐसा करेंगे।

कलबुर्गी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तंज के जवाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि यह कांग्रेस नेता के खराब मानसिक संतुलन को दर्शाता है।

चौहान ने कहा, ''राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। आजकल वह ऐसे भाषण दे रहे हैं कि बनारस में लोग शराब पीकर सड़क पर नाच रहे हैं। यह क्या है? वह किसका अपमान कर रहे हैं? क्या इससे इतने बड़े नेता को प्रतिष्ठा मिलती है? वह आम नागरिक का अपमान कर रहे हैं।"

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मंगलवार को उस समय विवादों में आ गये, जब उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश का भविष्य रात में शराब पीने वाले लोगों के साथ नाच रहा है। उन्होंने कहा, ''मैं वाराणसी गया और मैंने देखा कि रात में वाद्ययंत्र बजाए जा रहे थे। मैंने लोगों को शराब पीकर सड़क पर पड़े हुए देखा। उत्तर प्रदेश का भविष्य रात में शराब पीकर नाच रहा है।"

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस पार्टी को भंग करने के महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने के लिए कदम उठाया है और राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में ऐसा करेंगे। उन्होंने कहा, ''महात्मा गांधी के कांग्रेस को भंग करने के सपने को पूरा करने के लिए लोगों ने मोर्चा संभाल लिया है। राहुल बाबा इस चुनाव में खडग़े जी के नेतृत्व में कांग्रेस को खत्म करेंगे। कांग्रेस की हालत आज ऐसी हो गयी है कि उसके नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।"

Read More होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग हटाने के अभियानों में भाग ले सकता है तुर्की : भागीदारी में नहीं होगी कोई आपत्ति, हकन ने कहा- बहुराष्ट्रीय तकनीकी गठबंधन करेगा अभियान का नेतृत्व

चौहान ने केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं के खिलाफ अपनी एजेंसियों का इस्तेमाल करने को लेकर की गयी खडग़े की टिप्पणियों पर निशाना साधते हुए कहा, ''कांग्रेस के दिन चले गए, जितना चाहो घोटाला करो, कुछ नहीं होगा। लेकिन यह मोदी जी की गारंटी है कि वह किसी भी बेईमान व्यक्ति को नहीं बख्शेंगे। यह खड़गे की हताशा को दर्शाता है।"

Read More भाजपा की ओर से जारी तस्वीरें केजरीवाल के घर की नहीं : आप करेगी मानहानि का मुकदमा, संजय सिंह ने कहा- झूठ फैलाने का काम करती है भाजपा

उन्होंने कहा, ''खड़गे को बताना चाहिए कि कलबुर्गी की प्रति व्यक्ति आय इतनी कम क्यों है, जबकि वह 50 साल से अधिक समय से यहां हैं। उन्होंने (कांग्रेस ने) विनाश के अलावा कुछ नहीं किया।"

Read More दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बरस रही आग : अस्पतालों में 30 फीसदी बढ़े मरीज, बेहोशी, उल्टी, चक्कर और तेज बुखार जैसी समस्या से आमजन परेशान

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस अपने अंत के करीब है क्योंकि भाजपा कर्नाटक में सभी 28 लोकसभा सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब अपने अंत के करीब है। लिख लीजिए कि लोकसभा की 28 में से 28 सीटें भाजपा जीतेगी। देश भर में वह 370 सीटें जीतेगी और आने वाले चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 400 सीटों का आंकड़ा पार कर जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल