भारत को विज्ञान में अग्रणी बनाने के लिए अनुसंधान और नवाचार योजना शुरू : मोदी ने किया नवाचार सम्मेलन का उद्घाटन, कहा- आज का दिन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए ऐतिहासिक 

विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का उल्लेख किया 

भारत को विज्ञान में अग्रणी बनाने के लिए अनुसंधान और नवाचार योजना शुरू : मोदी ने किया नवाचार सम्मेलन का उद्घाटन, कहा- आज का दिन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए ऐतिहासिक 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन का उद्घाटन कर एक लाख करोड़ रुपए की अनुसंधान, विकास और नवाचार योजना शुरू की। इसका उद्देश्य भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अग्रणी बनाना है। मोदी ने महिलाओं की बढ़ती वैज्ञानिक भागीदारी, भारत एआई मिशन और फरवरी 2026 में होने वाले वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन की भी घोषणा की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार सम्मेलन का उद्घाटन किया और एक लाख करोड़ रुपये की अनुसंधान, विकास तथा नवाचार योजना की शुरूआत की, जिसका उद्देश्य भारत को अत्याधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी देशों में शामिल करना है।

वैश्विक नवाचार महाशक्ति बनने की दिशा में भारत के सफर में एक महत्वपूर्ण अध्याय माने जाने वाले इस सम्मेलन में मोदी ने नोबेल पुरस्कार विजेताओं, प्रख्यात वैज्ञानिकों सहित शिक्षा जगत, उद्योग, सरकार और अनुसंधान संस्थानों के तीन हजार से अधिक प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए एक ऐतिहासिक है।

प्रधानमंत्री ने विशेषज्ञों से मानवता की सबसे गंभीर चुनौतियों से नवाचार के माध्यम से निपटने में सहयोग करने का आह्वान किया। मोदी ने देश की हाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए देश के सबसे भारी संचार उपग्रह के सफल प्रक्षेपण की सराहना की और महिला विश्व कप भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा-  हमारे युवा एथलीट और वैज्ञानिक हमारे देश के लिए गौरव के असाधारण अध्याय लिख रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने प्रमुख सरकारी पहलों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन, कौशल भारत मिशन और राष्ट्रीय करियर सेवा मंच का उल्लेख किया और कहा कि यह लाखों युवाओं को कौशल और अवसरों से सशक्त बना रहे हैं।

Read More एक बार फिर शेयर बाजारों में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, इन कंपनियों पर रखें पैनी नजर

मोदी ने कहा- पहली बार अत्यधिक-जोखिम, उच्च-प्रभाव वाली परियोजनाओं के लिए पूंजी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने महत्वाकांक्षी अनुसंधान और नवाचार योजना में निजी क्षेत्र की भूमिका को बढ़ाए जाने पर जोर दिया।

Read More 'सेवा तीर्थ' में पहली बार बैठा मोदी मंत्रिमंडल: नए कार्यालय को बताया देश के नवनिर्माण की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति, भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प

मोदी ने विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का उल्लेख किया और कहा कि महिलाओं द्वारा वार्षिक पेटेंट दाखिल करने की संख्या एक दशक पहले 100 से भी कम थी जो आज बढ़कर पांच हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा- भारतीय महिला वैज्ञानिकों को वैश्विक मान्यता मिल रही है, जो हमारी प्रगति का प्रमाण है।

Read More अधिकांश पण्डितों का मत... होली दहन दो और धुलण्डी तीन मार्च को

नैतिक और समावेशी नवाचार पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने भारत एआई मिशन के बारे में भी विस्तार से बात की जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए मानव-केंद्रित शासन ढांचा विकसित करने के लिए दस हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश शामिल है। उन्होंने घोषणा की कि भारत इन प्रयासों में तेजी लाने के लिए फरवरी 2026 में वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

इस सम्मेलन में उन्नत सामग्री, जैव-विनिर्माण, समुद्री अर्थव्यवस्था, डिजिटल संचार, क्वांटम विज्ञान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है जिससे वैज्ञानिकों, नवप्रवर्तकों, नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के नेताओं के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

मोदी ने ‘जय विज्ञान, जय अनुसंधान’ की भावना का आह्वान करते हुए आशा व्यक्त की कि यह सम्मेलन भारत की नवाचार यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और प्रौद्योगिगी में बदलाव वाले अग्रणी देश के रूप में इसकी भूमिका की पुष्टि करेगा। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान