रूस ने व्हाट्सएप को बनाया निशाना : इंटरनेट ब्लैकआउट बढ़ने पर नया सुपर ऐप किया लांच, जानें क्या रखा नाम

‘मैक्स’ नाम से एक नए राष्ट्रीय मैसेंजर एप को लांच किया 

रूस ने व्हाट्सएप को बनाया निशाना : इंटरनेट ब्लैकआउट बढ़ने पर नया सुपर ऐप किया लांच, जानें क्या रखा नाम
रूस के मीडिया नियामक रोस्कोम्नाडजोर द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों का लाखों रूसी नागरिकों को सामना करना पड़ रहा है।

मॉस्को। रूस के मीडिया नियामक रोस्कोम्नाडजोर द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों का लाखों रूसी नागरिकों को सामना करना पड़ रहा है। यह प्रतिबंध रूस में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए की जाने वाली कॉल पर लगाए गए हैं। इसी समय रूसी फर्म ने ‘मैक्स’ नाम से एक नए राष्ट्रीय मैसेंजर एप को लांच किया है, जिसे क्रेमलिन नियंत्रित करता है। यदि देश में व्हाट्सएप और टेलीग्राम के मासिक उपयोगकर्ताओं की आंकड़ों की बात करें तो कुल 14.30 करोड़ की आबादी में से व्हाट्सएप और टेलीग्राम के मासिक उपयोगकर्ताओं की संख्या क्रमश: 9.7 और नौ करोड़ होने का अनुमान है।

व्हाट्सएप की मालिकाना कंपनी मेटा को रूस में एक चरमपंथी संगठन घोषित किया गया है। यह एप विशेष रूप से बुजुर्ग लोगों के बीच खासा लोकप्रिय है क्योंकि इसमें पंजीकरण करना और इसका उपयोग करना बहुत आसान है। रूस के कुछ हिस्सों में खासकर दूरदराज और कम कनेक्टिविटी वाले इलाकों में व्हाट्सएप दोस्तों और सहकर्मियों के साथ चैटिंग से कहीं बढ़कर है। मोबाइल ब्राउजिंग जब कभी-कभी बहुत धीमी हो जाती है, तो लोग स्थानीय मामलों में एक-दूसरे से बात करने, टैक्सी बुक करनेऔर खबरें साझा करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप और टेलीग्राम दोनों एप्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सुविधा देते हैं, जिसका मतलब है कि कोई भी तीसरा पक्ष यहां तक की कंपनी भी इन संदेशों को न पढ़ सकती है और न ही कॉल्स सुन सकती है।

अधिकारियों का तर्क है कि ऐप्स ने रूसी उपयोगकर्ताओं का डेटा देश में संग्रहीत करने से इनकार कर दिया, जबकि कानूनन ऐसा करना जरूरी है, और उनका दावा है कि स्कैमर्स मैसेजिंग ऐप्स का फायदा उठाते हैं। फिर भी सेंट्रल बैंक के आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर घोटाले अभी भी सामान्य मोबाइल नेटवर्क पर होते हैं।

 

Read More भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना