बिहार में सम्राट चौधरी का ‘योगी मॉडल’ शुरू? जानें कौन है शिवदत्त राय जो बना पहले वार का शिकार

कुख्यात शिवदत्त राय मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

बिहार में सम्राट चौधरी का ‘योगी मॉडल’ शुरू? जानें कौन है शिवदत्त राय जो बना पहले वार का शिकार

बिहार में नई एनडीए सरकार बनने के बाद गृह विभाग संभालते ही उपमुख्यमंत्री **सम्राट चौधरी** ने सख्त कानून व्यवस्था का संदेश दे दिया है। बेगूसराय में पुलिस ने योगी मॉडल जैसी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी **शिवदत्त राय** को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया।

बेगूसराय। बिहार में सम्राट चौधरी ने योगी मॉडल शुरू कर दिया है और इसका पहला शिकार बना है शिवदत्त राय। बता दें कि, बिहार में एनडीए की सरकार बनते ही पुलिस प्रशासन ने भी सख्त रूप अपना लिया है। खासतौर पर गृहविभाग सम्राट चौधरी का सौपा गया है, जिसके बाद पुलिस ने अपने पहले बड़े एक्शन को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि, एसटीएम ओर जिला पुलिस ने मिलकर एक  ऑपरेशन को अंजाम दिया और कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय का मुठभेड़ में घायल किया और उसे गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को पुलिस प्रशासन ने नए कानून की पहली कसोटी करार दिया। दरअसल, बिहार पुलिस की इस कार्रवाई को लोग योगी मॉडल से जोड़कर देख रहे हैं। 

इस कार्रवाई के बारे में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, भाजपा के नेतृत्व और नीतीश कुमार के निर्देशन ने मुझे बिहार में गृह मंत्री के तौर पर काम करने का मौका दिया। नीतीश कुमार ने लगातार बिहार में सुशासन स्थापित किया है। नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में हमेशा सुशासन होगा। बिहार के सुशासन ने यहां हमेशा अराजकता को समाप्त किया है। बिहार अपराधियों के लिए नहीं है। यहां से अपराधियों को बाहर जाना होगा।

कैसे हुआ कुख्यात का एनकाउंटर?

पुलिस ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि, एसटीएफ को मल्हीपुर के आसपास अपराधिकयों ​के गिरोह होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस ने मिलकर सयुंक्त छापेमारी को अंजाम दिया। जैसे ही दोनों टीम मौके पर पहुंची तो अपराधियों ने एसटीएफ और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी उसके बाद पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में शिवदत्त राय को गोली लग गई और वो घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने कुख्यात अपराधी को तुरंत मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। 

Read More कश्मीर में सैन्य इकाई में मिला मोर्टार बम : सुरक्षित रूप से किया निष्क्रिय, कोई नुकसान नहीं

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर