पाकिस्तान ने किया ईरान के समर्थन का ऐलान : इजरायल पर भड़के शहबाज, कहा- मुस्लिम देश एक हो जाएं

ईरान को अपनी हिफाजत का अधिकार

पाकिस्तान ने किया ईरान के समर्थन का ऐलान : इजरायल पर भड़के शहबाज, कहा- मुस्लिम देश एक हो जाएं

इजरायल के साथ सैन्य संघर्ष में उलझे ईरान को चीन और रूस के बाद पाकिस्तान का साथ मिला है

इस्लामाबाद। इजरायल के साथ सैन्य संघर्ष में उलझे ईरान को चीन और रूस के बाद पाकिस्तान का साथ मिला है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से बात कर अपनी एकजुटता जताई है। शरीफ ने इजरायल के हमले को स्पष्ट तौर पर उकसावे वाले बताते हुए आलोचना की है। साथ ही उन्होंने मुस्लिम वर्ल्ड से इजरायल के खिलाफ एकजुटता की अपील की है। इजरायल ने शुक्रवार से ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू किए हैं। इन हमलों में ईरान के कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं। ईरान ने भी जवाबी हमले करते हुई इजरायल के प्रमुख शहर तेल अवीव में मिसाइलें दागी हैं। शहबाज शरीफ ने शनिवार को ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से फोन पर बातचीत करते हुए ईरान के खिलाफ इजराइल के हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह हमला ईरान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता तथा संयुक्त राष्ट्र चार्टर एवं अंतराष्ट्रीय कानून का पूर्ण उल्लंघन है। शरीफ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बात की और इजरायल के बेवजह किए गए हमले कर रहे ईरान के लोगों के साथ पाकिस्तान की अटूट एकजुटता व्यक्त की।

ईरान को अपनी हिफाजत का अधिकार
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत ईरान को अपनी आत्मरक्षा का अधिकार है। इजरायल के हमले क्षेत्रीय, वैश्विक शांति तथा स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है। रेडियो पाकिस्तान ने अपनी खबर में बताया कि शरीफ ने फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायल के नरसंहार अभियान की भी कड़ी निंदा की। शहबाज शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय, संयुक्त राष्ट्र और मुस्लिम देशों से आग्रह किया कि वे इजरायल के आक्रामक रुख और उसके अवैध कृत्यों पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल एवं प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस संदर्भ में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कठिन समय में विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के साथ पाकिस्तान के समर्थन और एकजुटता के लिए प्रधानमंत्री शरीफ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शरीफ का यह भाव दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को दशार्ता है। ईरान को चीन और रूस जैसी बड़ी ताकतों से भी समर्थन मिला है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला