छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के कैंप को जवानों ने किया ध्वस्त
कैंप में 25 से 30 नक्सली मौजूद थे
जवानों के साहस के आगे माओवादी बिना मुकाबला किए मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए। कैंप से सामान जब्त किया गया है।
गरियाबद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। एसपी अमित कांबले ने बताया कि भालूडीगी के नजदीक मटाल के पास नक्सली कैंप को ध्वस्त करने में जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ कमांडेट वीके सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ बटालियन मिलकर पहाड़ों की चढ़ाई कर मुकाबला कनने के लिए पहुंच गए।
इस दौरान कैंप में 25 से 30 नक्सली मौजूद थे। जवानों के साहस के आगे माओवादी बिना मुकाबला किए मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए। कैंप से सामान जब्त किया गया है।
Tags: camp
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Oct 2026 11:29:12
पंचायतीराज चुनाव में भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के परिवारजन चुनाव मैदान में हैं। बूंदी में पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल...

Comment List