भारत-बंगलादेश सीमा पर जवानों ने बिछाया जाल : तस्करी की योजना बना रहा था संदिग्ध, 2.82 करोड़ के सोने के साथ तस्कर गिरफ्तार
उसके पास से एक प्लास्टिक का पैकेट मिला
सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात जवानों को अतिरिक्त सतर्कता और जाल बिछाने को कहा गया। सुबह लगभग 6 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को घने बाँस के झुरमुट के पीछे सावधानी से घूमते देखा और उसे पकड़ लिया गया।
नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-बंगलादेश सीमा पर एक तस्कर को 2.82 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के साथ गिरफ्तार किया। बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार अधिकारियों को पश्चिम बंगाल में सीमा के पास स्थित गांव का एक व्यक्ति होरंदीपुर इलाके से बंगलादेश से सोने की तस्करी करने की योजना बनाये जाने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात जवानों को अतिरिक्त सतर्कता और जाल बिछाने को कहा गया। सुबह लगभग 6 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को घने बाँस के झुरमुट के पीछे सावधानी से घूमते देखा और उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक प्लास्टिक का पैकेट मिला। उन्होंने बताया कि तस्कर को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया और आगे की पूछताछ के लिए होरंदीपुर सीमा चौकी लाया गया।
Tags: soldiers
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Oct 2026 19:01:27
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...

Comment List