सोनम ने ही करवाई पति राजा की हत्या : दो इंदौर और एक यूपी के ललितपुर का रहने वाला दो अन्य की गिरफ्तारी अन्य जगह से

पत्नी सोनम यूपी के गाजीपुर में मिली

सोनम ने ही करवाई पति राजा की हत्या : दो इंदौर और एक यूपी के ललितपुर का रहने वाला दो अन्य की गिरफ्तारी अन्य जगह से

मध्य प्रदेश के इंदौर के इस जोड़े की 11 मई को विवाह हुआ था और वे 21 मई को हनीमून पर मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंचे थे।

शिलांग। मेघालय पुलिस ने सोमवार को बताया कि राजा रघुवंशी हत्या मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच पुलिस ने हत्याकाण्ड में सोनम के शामिल होने की तरफ इशारा किया है। सोनम ने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया है। इस बीच सोनम को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया है। मेघालय पुलिस ने सोनम को अपनी कस्टडी में ले लिया है। वह उसे शिलांग लेकर जाएगी।  सहायक पुलिस महानिरीक्षक डॉ. सचेंग आर. मारक ने कहा कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है इनमें दो मध्य प्रदेश के इंदौर और एक उत्तर प्रदेश ललितपुर निवासी हैं। इसके अलावा दो को अन्य जगह से गिरफ्तार किया गया है। मारक ने बताया कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम देर रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में  एक ढाबे पर पहुंची थी। ढाबा मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। हत्या का मामला दर्ज किया गया है और एक विशेष जांच दल राजा की निर्मम हत्या की जांच कर रहा है। 

 21 मई को हनीमून पर गया था नवविवाहित जोड़ा
मध्य प्रदेश के इंदौर के इस जोड़े की 11 मई को विवाह हुआ था और वे 21 मई को हनीमून पर मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंचे थे। नवविवाहित दम्पति अपने हनीमून के लिए 22 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में सोहरा तक अपने किराए के दोपहिया वाहन से गया। इस जोड़े ने 22 मई को प्रसिद्ध लिविंग डबल डेकर रूट ब्रिज के घर, नोंग्रियाट गांव में शिपारा होमस्टे में चेक इन किया था। राजा और सोनम सुबह-सुबह अपने होमस्टे से चेक आउट कर गए। 

सभी आरोपी 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर
इधर, इस मामले में इंदौर से गिरफ्तार तीन आरोपियों राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत को कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने उन्हें मेघालय पुलिस की टीम को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया है। बीना से पकड़ाया गया आरोपी आनंद सोमवार को इंदौर नहीं पहुंचा है। उसे मंगलवार सुबह कोर्ट पेश किया जाएगा। सुबह सभी को विमान से शिलॉन्ग लेकर जाया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी