श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलका ने जीता बुकर पुरस्कार 2022
समलैंगिक युद्ध फोटोग्राफर और जुआरी माली अल्मेडा के ऊपर आधारित है नोवेल
बुकर जीतने के बाद शेहान करुणातिलका ने कहा कि इस नोवेल को लेकर मुझे उम्मीद है कि ये भविष्य में पढ़ा जाएगा।
श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलका को बुकर पुरस्कार 2022 से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार ''द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा'' उपन्यास के लिए दिया गया है। करुणातिलका को ट्रॉफी सहित 50,000 पाउंड का पुरस्कार भी मिला है।
बुकर जीतने के बाद शेहान करुणातिलका ने कहा कि इस नोवेल को लेकर मुझे उम्मीद है कि ये भविष्य में पढ़ा जाएगा। इसे श्रीलंका में पढ़ा जाता है। जहां लोग इस नोवेल से सीखते हैं कि जातिवाद, भ्रष्टाचार और वंशवाद के विचार न कभी काम आते हैं और न ही आने वाले हैं। इसके साथ ही शेहान करुणातिलका ने कहा कि 'सेवन मून्स' कभी आउटडेटेड नहीं होगी।
Shehan Karunatilaka is the winner of the #BookerPrize2022! Watch his full acceptance speech on our website: https://t.co/Jn5UlteDaG @ShehanKaru @SortofBooks pic.twitter.com/tAO0HANBMV
— The Booker Prizes (@TheBookerPrizes) October 17, 2022
क्या है उपन्यास की कहानी
द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा की कहानी श्रीलंका में 1990 के दौरान चल रहे गृहयुद्ध में समलैंगिक युद्ध फोटोग्राफर और जुआरी माली अल्मेडा के ऊपर आधारित है, जिनकी मौत हो जाती है।

Comment List