18 से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माता-पिता की मंजूरी और ई-केवाईसी की मांग

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस

18 से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माता-पिता की मंजूरी और ई-केवाईसी की मांग
सुप्रीम कोर्ट ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सोशल मीडिया सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन अलायंस' की याचिका में ऑनलाइन यौन शोषण, साइबर बुलिंग और डेटा दुरुपयोग रोकने के लिए सोशल मीडिया एक्सेस हेतु माता-पिता की सहमति और ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य करने की मांग की गई है।

नई दिल्ली। 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म इस्तेमाल को सुरक्षित बनाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन अलायंस’ नामक एनजीओ ने याचिका दाखिल कर नाबालिगों की डिजिटल पहुंच के लिए माता-पिता या कानूनी अभिभावक की अनिवार्य भागीदारी की मांग की है।

याचिका में कहा गया है कि फेसबुक और स्नैपचैट जैसे कई प्लेटफॉर्म 13 वर्ष की उम्र से अकाउंट बनाने की अनुमति देते हैं, जबकि भारतीय कानून में 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति नाबालिग हैं। याचिकाकर्ता ने सूचना प्रौद्योगिकी नियमों में संशोधन या अलग दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत नाबालिगों को डिजिटल सेवाएं देने से पहले माता-पिता की सहमति और पहचान सत्यापन अथवा ई-केवाईसी जरूरी करने की मांग की गई है। याचिका में ऑनलाइन ग्रूमिंग, यौन शोषण, तस्करी, साइबर बुलिंग और निजी डेटा के दुरुपयोग जैसे खतरों का भी उल्लेख किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर 3 दिन बदला रहेगा लोक परिवहन बसों का मार्ग, 13 से 15 सितंबर तक राजापार्क क्षेत्र रहेगा प्रतिबंधित गणेश चतुर्थी पर 3 दिन बदला रहेगा लोक परिवहन बसों का मार्ग, 13 से 15 सितंबर तक राजापार्क क्षेत्र रहेगा प्रतिबंधित
गणेश चतुर्थी के चलते यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए 13 से 15 सितंबर तक लोक परिवहन बसों के मार्ग...
मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा चुनावी वादा, रिपब्लिकन कांग्रेस के दोनों सदनों पर जीते तो हर अमेरिकी को मिलेंगे 5,000 डॉलर
रांची में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 459 पुलिसकर्मियों का तबादला, यहां देखें पूरी सूची
PKC-ERCP प्रोजेक्ट के तहत जंगल सफाई और सीमांकन पर खर्च होंगे 80 लाख, रामगढ़, ईश्वपुरा और कोयला में होंगे कार्य
18 से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माता-पिता की मंजूरी और ई-केवाईसी की मांग
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
सऊदी अरब ने ईरान को दी हूतियों पर लगाम लगाने की चेतावनी, पाकिस्तान तनाव कम करने में जुटा; बढ़ा क्षेत्रीय खतरा