टी20 विश्व कप : भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने जीता खिताब, नेपाल को सात विकेट से दी मात

फाइनल में दिखा भारत का दबदबा 

टी20 विश्व कप : भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने जीता खिताब, नेपाल को सात विकेट से दी मात

भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने कोलंबो में आयोजित टी20 विश्व कप में नेपाल को सात विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। भारत ने नेपाल को 114 रन पर रोका और 12 ओवर में 117 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। फाइनल में फुला सारेन ने 44 रन की शानदार पारी खेली। सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया और नेपाल ने पाकिस्तान को हराया था।

कोलंबो। भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने कोलंबो के पी सारा ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल को सात विकेट से हराया। इस टूनार्मेंट का आयोजन पहली बार हो रहा था और भारत इस वैश्विक टूनार्मेंट को जीतने में सफल रहा। भारत ने नेपाल को पांच विकेट पर 114 रन पर रोक दिया था। जवाब में टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

फाइनल में दिखा भारत का दबदबा :

भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम का फाइनल में ऐसा दबदबा रहा कि नेपाल की टीम अपनी पारी में सिर्फ एक बाउंड्री ही लगा सकी। भारत के लिए फाइनल में सबसे ज्यादा रन फुला सारेन ने बनाए। वह 44 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि नेपाल ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 

 

Read More उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने लागू की नई योजना : प्रदेश के लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार, राठौड़ ने कहा- युवाओं को उद्योगों से जोड़ने के लिए नीतियां बना रही सरकार 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन