आप ने भाजपा पर लगाया झुग्गियां तोड़ने का आरोप : सरकार ने गरीबों के घरों पर चलाए बुलडोजर, भारद्वाज ने कहा- एक-एक करके झुग्गियों को किया जा रहा साफ 

यह शक होता है कि पता नहीं झुग्गी में आग किसने लगवाई थी ?

आप ने भाजपा पर लगाया झुग्गियां तोड़ने का आरोप : सरकार ने गरीबों के घरों पर चलाए बुलडोजर, भारद्वाज ने कहा- एक-एक करके झुग्गियों को किया जा रहा साफ 

चुनाव के दौरान जहां झुग्गी, वहां मकान की बात करने वाली भाजपा की जब से दिल्ली में सरकार बनी है, वह एक-एक कर बड़ी-बड़ी झुग्गियों को तोड़ रही है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा कि चुनाव के दौरान जहां झुग्गी, वहां मकान की बात करने वाली भाजपा की जब से दिल्ली में सरकार बनी है, वह एक-एक कर बड़ी-बड़ी झुग्गियों को तोड़ रही है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अपने वादे के मुताबिक भाजपा सरकार पहले इन गरीबों को ‘जहां झुग्गी-वहां मकान दे, उसके बाद इनके घरों पर बुल्डोजर चलाए। उन्होंने कहा कि जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार आई है, एक-एक कर बड़ी-बड़ी झुग्गियों को बुल्डोजर से साफ किया जा रहा है।

 भारद्वाज ने कहा कि बवाना के रोहिणी सेक्टर 22 में एक झुग्गी झोपड़ी क्लस्टर था। एक माह पहले सुबह करीब 11 बजे उस झुग्गी में आग लग जाती है। सरकार ने दो दिन बाद वहां बुल्डोजर बुलवाया और सारी झुग्गियों को साफ करके, वहां रह रहे सभी झुग्गीवालों को भगा दिया इसलिए यह शक होता है कि पता नहीं झुग्गी में आग किसने लगवाई थी, किसने षड़यंत्र किया था ? इसी तरह मद्रासी कैंप को उजाड़ दिया गया। 40-50 साल पहले तमिलनाडु से लोग आकर बसे थे। सरकार ने मद्रासी कैंप की लगभग 800 झुग्गियों को उजाड़ दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की इस ज्यादती के खिलाफ आम आदमी पार्टी दिल्ली के अंदर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। सभी झुग्गीवालों को एक करेंगे और 29 जून, जंतर मंतर पर अपनी आवाज उठाएंगे। 

 

Read More 693 बांधों में 52.24 प्रतिशत पानी बचा, 227 पूरी तरह सूखे

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल