ज्ञानवापी में तीन घंटे चला वैज्ञानिक सर्वेक्षण फिर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई दो दिन के लिए रोक

एएसआई टीम के लगभग 30 सदस्यों ने किया सर्वे

ज्ञानवापी में तीन घंटे चला वैज्ञानिक सर्वेक्षण फिर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई दो दिन के लिए रोक
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सोमवार सुबह ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया मगर इस बीच उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद सर्वेक्षण बुधवार शाम तक रोक दिया गया।

वाराणसी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सोमवार सुबह ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया मगर इस बीच उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद सर्वेक्षण बुधवार शाम तक रोक दिया गया।

सूत्रों ने कहा कि एएसआई टीम के लगभग 30 सदस्यों ने सुबह 7:15 बजे हिंदू पक्ष के वकीलों और चार महिला वादी के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे मस्जिद परिसर में प्रवेश किया। उधर, मुस्लिम पक्ष के वकीलों और ज्ञानवापी मस्जिद के रोजमर्रा के मामलों का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतजामिया समिति के सदस्यों ने सर्वेक्षण के जिला अदालत के आदेश के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए एएसआई सर्वेक्षण का बहिष्कार किया।

पुलिस आयुक्त (सीपी) अशोक मुथा जैन बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसआई सर्वेक्षण के मद्देनजर मस्जिद परिसर और उसके आसपास केंद्रीय बलों के साथ पीएसी कर्मियों को तैनात किया गया था। हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने कहा कि सर्वे सुबह 7:15 बजे शुरू हुआ और 11:15 बजे तक चला। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान हिंदू पक्ष के वकील और चार हिंदू महिला वादी मौजूद थीं।

एएसआई सर्वेक्षण को लेकर रविवार रात जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। एएसआई सर्वेक्षण के मद्देनजर शहर में हाई अलर्ट जारी किया गया था। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर एएसआई सर्वेक्षण को बुधवार शाम पांच बजे तक रोक दिया गया है। अदालती आदेश में मुस्लिम पक्ष को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए कहा गया है।

Read More होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारत आ रहे एलएनजी जहाज पर ड्रोन हमला: इंजन रूम से लगी आग, क्रू मेंंबर सुरक्षित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता