जापान में तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही : मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं से 60 हजार घरों की बत्ती गुल, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द 

लाखों निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह

जापान में तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही : मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं से 60 हजार घरों की बत्ती गुल, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द 
भीषण उष्णकटिबंधीय तूफान 'जोंगमी' ने जापान में भारी तबाही मचाई है। ग्रेटर टोक्यो की ओर बढ़ रहे इस तूफान के कारण 60,000 घरों की बिजली गुल हो गई है। प्रशासन ने लाखों निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है और सुरक्षा कारणों से 900 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

टोक्यो। उष्णकटिबंधीय भीषण तूफान जोंगमी के चलते तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने बुधवार सुबह जापान के विभिन्न हिस्सों में कहर बरपाया जिससे लगभग 60 हजार से घर प्रभावित हुए हैं। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि तूफान का केंद्र मुख्य मध्य द्वीप होंशू से दूर था, जो 25 मीटर प्रति सेकंड की अधिकतम निरंतर हवा की गति के साथ उत्तर-पूर्व में ग्रेटर टोक्यो क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था। एजेंसी ने यह भी कहा कि प्रशांत तट के किनारे स्थित कुछ क्षेत्रों में 'भयावह प्राकृतिक आपदाओं' के कारण यहां रखना खतरनाक होता जा रहा है।

सरकारी प्रवक्ता मिनोरू किहारा ने नियमित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस सीजन का यह छठा चक्रवाती तूफान है। इसके स्तर को कम कर उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल दिया गया था, उसका केंद्रीय दबाव 980 एचपीए है। इसकी वजह से लगभग 60,000 घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। किहारा ने लोगों को सलाह दी, "अगर आपको किसी भी खतरे का आभास होता है, तो कृपया अपनी जान बचाने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाने में संकोच न करें।" दक्षिण-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी जापान के आठ प्रांतों में लाखों निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गयी थी। तूफान के कारण बुधवार सुबह करीब 900 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गयीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार