अगले वर्ष बंगाल में भाजपा होगी सत्तारुढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- दीदी की सरकार का समय हुआ समाप्त

नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

 अगले वर्ष बंगाल में भाजपा होगी सत्तारुढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- दीदी की सरकार का समय हुआ समाप्त
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर जबरदस्त निशाना साधा और कहा कि राज्य में ममता दीदी की सरकार का समय समाप्त हो गया है

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर जबरदस्त निशाना साधा और कहा कि राज्य में ममता दीदी की सरकार का समय समाप्त हो गया है और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यहां सत्तारुढ़ होगी।

शाह ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंसा मुक्त चुनाव में राज्य की जनता तृणमूल कांग्रेस की हार सुनिश्चित करेगी और वर्ष 2026 में भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि “मैं आपको बता रहा हूं , आपका (सरकार का) समय समाप्त हो गया है। अगले वर्ष राज्य में भाजपा सरकार बनाएगी। मैं अपने सभी मंडल पदाधिकारियों को आश्वस्त करता हूं कि तृणमूल सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद, हम जरुरत पड़ने पर दोषियों को जमीन के नीचे से निकालेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए उन्हें सजा मिले। ”

उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। बंगाल में चुनावों के दौरान और दीदी ( बनर्जी) की जीत के बाद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मारे गए। दीदी, आप कब तक उनकी रक्षा करेंगी? अगर आप में हिम्मत है, तो हिंसा के बिना चुनाव कराएं और देखें कि क्या होता है। बंगाल की जनता सुनिश्चित करेगी कि आपकी जमानत जब्त हो जाए।”

मुख्यमंत्री के उस आरोप का जवाब देते हुए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजनीतिक लाभ के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' बेच रहे हैं, उन्होंने कहा कि “कुछ दिन पहले पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा भेजे गए आतंकवादियों ने परिवारों के सामने निर्दोष नागरिकों का धर्म पूछकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। आप मुझे बताएं - क्या पाकिस्तान द्वारा भेजे गए उन आतंकवादियों को सजा नहीं मिलनी चाहिए? क्या मोदी जी ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देना सही नहीं था? यही बात दीदी के पेट में दर्द पैदा कर रही है। जब बंगाल के लोगों को वहां मारा जा रहा था, तब दीदी अगर इस दर्द को व्यक्त करतीं तो सही होता। लेकिन तब उन्होंने कुछ नहीं कहा। अब जब मोदी जी ऑपरेशन सिंदूर के बाद यहां आते हैं, तो ऑपरेशन का विरोध करते हुए सस्ती राजनीतिक टिप्पणी की जाती है। आप सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर का विरोध नहीं कर रही हैं - आप इस देश की करोड़ों माताओं और बहनों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।”

Read More उप्र विधान परिषद चुनाव: लखनऊ, बरेली और मेरठ में BJP ने लहराया परचम, वाराणसी में SP को मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री ने बंगाल की मातृशक्ति से अपील की कि वे मुख्यमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने की हिम्मत करने के लिए आगामी चुनाव में सिंदूर का सही मूल्य समझाएं। उन्होंने कहा कि “माताओं और बहनों, उन्हें दिखाएं कि सिंदूर का अपमान करने का सही मतलब क्या होता है!”

Read More कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर ओमप्रकाश का अखिलेश पर निशाना, बोले-हिस्सा आधा, समर्थन जीरो; बड़ी नाइंसाफी है

शाह ने कहा कि “बंगाल की भूमि ने पीढ़ियों से भारत का मार्गदर्शन किया है। चाहे वह ज्ञान हो, विज्ञान हो, अध्यात्म हो या स्वतंत्रता संग्राम हो , बंगाल ने हमेशा नेतृत्व किया है। कई वर्षों तक बंगाल पर कम्युनिस्टों का शासन रहा। फिर ममता दीदी अपने ‘मां-माटी-मानुष’ (मां, मातृभूमि और लोग) के नारे के साथ आईं। आज उन्होंने बंगाल की इस महान भूमि को घुसपैठ, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, अपराध, बम विस्फोट और हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार का केंद्र बना दिया है।”

Read More चक्रवात मुरासु: अमित शाह ने की सीएम नायडू से फोन पर बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा 

इससे पहले शाह दोपहर 14.16 बजे विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के साथ नेताजी इंडोर स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत रवींद्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने भाजपा के पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी श्रद्धांजलि दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

जल संरक्षण केवल जरूरत नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी भी, प्रदूषण नियंत्रण मंडल में जल बचाने की शपथ जल संरक्षण केवल जरूरत नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी भी, प्रदूषण नियंत्रण मंडल में जल बचाने की शपथ
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में मंगलवार को 'ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक' के तीसरे दिन 'जल बचाओ' थीम पर जागरूकता...
राहुल को जवाब देने के बजाय विदेशी निवेशकों की बिकवाली रोकने के उपाय करे सीतारमण: कांग्रेस
दीपोत्सव के रंगों में सजा ग्लैमर का मंच, मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 का पोस्टर जारी
दिल्ली सरकार का मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज: 7000 किलो नकली खोया नष्ट, सीएम ने कहा- जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
युद्ध की बदलती चुनौतियों के लिए सेना को नई प्रौद्योगिकी और ताकत से लैस करने पर जोर: राजनाथ सिहं
एक साल में 1207 फिल्में देखकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 60 साल के बुजुर्ग का अनोखा जुनून
राजस्थान सीएम का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी, सत्ता की तिलमिलाहट में नेता हो रहे परेशान