यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्‍ट जारी : कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्‍ट, शक्ति दुबे ने हासिल किया रैंक वन

मेरिट लिस्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी

यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्‍ट जारी : कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्‍ट, शक्ति दुबे ने हासिल किया रैंक वन

यूपीएससी ने सिविल सर्विस- 2024 फाइनल रिजल्‍ट की घोषणा कर दी है

नई दिल्ली। यूपीएससी ने सिविल सर्विस- 2024 फाइनल रिजल्‍ट की घोषणा कर दी है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी। मेरिट लिस्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्‍ट में शामिल है। हर साल लाखों युवा इस प्रतिष्ठित परीक्षा में लेतें हैं हिस्सा।

हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित पराग तीसरे स्थान पर रहे। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबासाइट यूपीएससी.जीओवी.इन से अपना परिणाम जांच सकते हैं। इस साल कुल 1009 अभ्यर्थियों का चयन सिविल सर्विस के लिए हुआ है, जिनमें 335 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी के, 109 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के, 318 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 160 अनुसूचित जाति (एससी) और 87 अनुसूजित जनजाति (एसटी) श्रेणी के उम्मीदवार शामिल हैं।

आयोग द्वारा सितंबर में आयोजित लिखित परीक्षा और जनवरी से अप्रैल के बीच आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों के अंक करीब 15 दिनों बाद जारी किए जाएंगे।

टॉप 10 में शामिल अभ्यर्थी –   
1. शक्ति दुबे  
2. हर्षिता गोयल  
3. डोंगरे अर्चित पराग  
4. शाह मार्गी चिराग  
5. आकाश गर्ग  
6. कोमल पुनिया  
7. आयुषी बंसल  
8. राज कृष्ण झा  
9. आदित्य विक्रम अग्रवाल  
10. मयंक त्रिपाठी  

Read More कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''

आपको बता दें कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 जून 2024 को आयोजित की गई थी। आयोग के अनुसार, कुल 9,92,599 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। प्रारंभिक परीक्षा में सफल 14,627 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया, जो सितंबर 2024 में आयोजित हुई थी। मुख्य परीक्षा के बाद 2,845 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जो 7 जनवरी 2025 से 17 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित किया गया था। फाइनल परिणाम में 1,009 अभ्यर्थियों (725 पुरुष व 284 महिलाएं) को विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं जैसे IAS, IPS, IFS आदि के लिए चुना गया है।

Read More भाजपा ने किए थो बड़े मगरमच्छ पकड़ने के वादे : लोगों को भ्रमित कर के वोट लेना जानते हैं, डोटासरा ने कहा- अब जेल भेजने की दे रहे धमकी 

 

Read More गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता : चमचमाती ट्रॉफी की अपने नाम, पॉजिटिव गेम और लीडरशिप गुणवत्ता से जीते फैंस के दिल

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प