ट्रम्प के खुलासे पर मोदी क्यों हैं मौन : धमकी का इस्तेमाल कर भारत को युद्धविराम के लिए किया मजबूर, जयराम रमेश ने कहा- मुखर रहने वाले प्रधानमंत्री का क्या कहना है

अमेरिकी दबाव के सामने भारत के सुरक्षा हितों को गिरवी रख दिया

ट्रम्प के खुलासे पर मोदी क्यों हैं मौन : धमकी का इस्तेमाल कर भारत को युद्धविराम के लिए किया मजबूर, जयराम रमेश ने कहा- मुखर रहने वाले प्रधानमंत्री का क्या कहना है

इस खुलासे के बारे में आमतौर पर अत्यंत मुखर रहने वाले प्रधानमंत्री का क्या कहना है। क्या उन्होंने अमेरिकी दबाव के सामने भारत के सुरक्षा हितों को गिरवी रख दिया।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खुलासे के बाद भी आमतौर पर मुखर रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका के दबाव के सामने शांत रहना हैरान करता है। कांग्रेस ने कहा कि ट्रम्प ने खुलासा किया है कि उन्होंने प्रतिबंधों और व्यापारिक सौदों के लालच और धमकी का इस्तेमाल करके भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए ब्लैकमेल कर मजबूर किया है। ट्रम्प ने तब एक्स पर सैन्य कार्रवाई रोकने की जानकारी भी दी थी।

पार्टी संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा कि कुछ दिन पहले हमें पाकिस्तान के साथ युद्धविराम की जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति से मिली थी। अब कल सऊदी अरब में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने खुलासा किया कि उन्होंने प्रतिबंधों और व्यापारिक सौदों के लालच और धमकी का इस्तेमाल करके भारत को इस युद्धविराम के लिए मजबूर किया और ब्लैकमेल किया। उन्होंने कहा कि इस खुलासे के बारे में आमतौर पर अत्यंत मुखर रहने वाले प्रधानमंत्री का क्या कहना है। क्या उन्होंने अमेरिकी दबाव के सामने भारत के सुरक्षा हितों को गिरवी रख दिया।

 

Tags: jairam

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश से बाहर जाने वाले हर भारतीय को आईटीसीसी लेना जरूरी नहीं : कुछ कानूनी परिस्थितियों में विशिष्ट व्यक्तियों को ही इसकी आवश्यकता, वित्त मंत्रालय ने कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट फर्जी देश से बाहर जाने वाले हर भारतीय को आईटीसीसी लेना जरूरी नहीं : कुछ कानूनी परिस्थितियों में विशिष्ट व्यक्तियों को ही इसकी आवश्यकता, वित्त मंत्रालय ने कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट फर्जी
वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विदेश यात्रा से पहले सभी भारतीयों के लिए आयकर मंजूरी प्रमाण-पत्र (ITCC) अनिवार्य नहीं...
आरएएस-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी : बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 2391 अभ्यर्थी वरीयता सूची में शामिल
खराब मौसम के बीच जयपुर बना सहारा : 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, बाद में सुरक्षित रवाना
कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे
888 में से 229 सैंपल फेल, 10.75 लाख का वसूला जुर्माना
करोड़ों की सरकारी जमीन अभी भी अतिक्रमियों के कब्जे में, जानें पूरा मामला
वसूली पर ध्यान, खतरे में यात्रियों की जान