‘सैयारा’ एल्बम में मेरे पिछले पांच वर्षों में संजोए गए गीत, विचार और धुनें हैं : मोहित सूरी

फिल्म, 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म बन गई 

‘सैयारा’ एल्बम में मेरे पिछले पांच वर्षों में संजोए गए गीत, विचार और धुनें हैं : मोहित सूरी

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक मोहित सूरी ने कहा है कि ‘सैयारा’ एल्बम में वे गीत, विचार और धुनें हैं।

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक मोहित सूरी ने कहा है कि ‘सैयारा’ एल्बम में वे गीत, विचार और धुनें हैं, जिन्हें उन्होंने पिछले पांच वर्षों से बड़ी ही सावधानी से संजोया और तैयार किया है।

टीजर रिलीज के बाद से ही यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) द्वारा निर्मित और मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘सैयारा’, 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म बन गई है। यशराज और मोहित दोनों, जो कालजयी प्रेम कहानियाँ बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी यह साझेदारी एक बार फिर चर्चा में है। इस फिल्म में दो नए चेहरों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

वाईआरएफ ने फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘सैयारा’ रिलीज कर दिया है। मोहित सूरी ने खुलासा किया कि इस एल्बम में वे गीत, विचार और धुनें हैं, जिन्हें उन्होंने पिछले 5 वर्षों से बड़ी ही सावधानी से संजोया और तैयार किया है।

मोहित सूरी ने कहा- मेरे बारे में कुछ ही करीबी दोस्तों को यह बात पता है कि मुझे नए कंपोजर्स, गायकों से मिलना और उनकी धुनों को इकट्ठा करना बहुत पसंद है। जैसे कुछ लोग किताबें इकट्ठा करते हैं। ‘सैयारा’ का एल्बम मेरे उन्हीं वर्षों की मेहनत और संग्रह का परिणाम है।

Read More ऋषिकेश में सुनील शेट्टी ने परमार्थ निकेतन में लिया दिव्य अनुभव : पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर की चर्चा, बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

मोहित सूरी ने कहा कि वह दर्शकों को एक बेहद फ्रेश और आत्मा को छूने वाला एल्बम देना चाहते थे। उन्होंने कहा- मैं चाहता था कि यह एक डेब्यू फिल्म के लिए बेहद ताजगी से भरा रोमांटिक एल्बम हो। यह एल्बम मेरे दिल के बहुत करीब है। हर एक गीत मेरे लिए बेहद खास है। हम अपने मार्केटिंग अभियान की शुरुआत ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक से कर रहे हैं। इस गीत में इतना प्यार, तड़प और भावना है कि मैं इसे पहली बार सुनते ही पसंद करने लगा था।

Read More सई एम मांजरेकर ने ‘इंडिया हाउस’ के लिए अपने किरदार और तैयारी पर की बात : कहा- अलग दौर, भाषा और भावनाओं को समझने का मिला अनोखा अनुभव

‘सैयारा’ टाइटल ट्रैक के साथ दो प्रतिभाशाली कश्मीरी कलाकारों की भी बॉलीवुड में एंट्री हो रही है। मोहित ने बताया- इस ट्रैक के माध्यम से हम फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निज़ामी को लॉन्च कर रहे हैं। दो बेहद टैलेंटेड कंपोजर और सिंगर। इस ट्रैक को म्यूजिक के जीनियस तनिष्क बागची ने कम्पोज किया है, जिनका मैं आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझे फहीम और अर्सलान से मिलवाया। इसके खूबसूरत बोल उस्ताद इरशाद कामिल ने लिखे हैं। उन्होंने कहा- हमारे पास ऐसे कलाकारों की टीम है, जिन्होंने ‘सैयारा’ के पहले गाने पर जबरदस्त मेहनत की है। उम्मीद करता हूँ कि हम दर्शकों को ऐसा रोमांटिक गीत दे रहे हैं, जो लंबे समय तक उनके दिलों में बसा रहेगा।

Read More ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान की खास एंट्री : जीवा महाले के किरदार में दिखे अभिनेता, सोशल मीडिया पर लुक हुआ वायरल

गौरतलब है कि फिल्म ‘सैयारा’ जरिए अहान पांडे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर हीरो डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर अनीत पड्डा नजर आएंगी, जिन्होंने ‘बिग गल्र्स डोंट क्राय’ सीरीज में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीता था। इस फिल्म का निर्माण कंपनी के सीईओ अक्षय विधानी ने किया है और यह 18 जुलाई 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं
बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारूकी और पत्नी महजबीन कोटवाला के घर बेटी का जन्म। मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर...
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय
हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया
अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश : व्हाट्सएप फर्जी प्रोफाइल से 5.30 करोड़ की ठगी, 17 आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका नए प्रस्ताव मानता है तो पाकिस्तान में बातचीत के लिए तैयार है ईरान: होर्मुज खोलने के लिए शर्तों पर बात करने की पेशकश कर सकता है ईरान, रिपोर्ट में कहा- प्रतिबंध में ढील के बदले परमाणु कार्यक्रम पर बात करने का प्रस्ताव
भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे
पंजाब के मुख्यमंत्री पर नशे से जुड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण : विधानसभा में नशे में पहुंचे थे मान, कांग्रेस सांसद तिवारी ने मांगा आरोपों पर जवाब