रॉ एजेंट का किरदार निभाना जिंदगी का सबसे धमाकेदार अनुभव रहा : करण टैकर

‘स्पेशल ऑप्स 2’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया 

रॉ एजेंट का किरदार निभाना जिंदगी का सबसे धमाकेदार अनुभव रहा : करण टैकर

करण टैकर का कहना है कि ‘स्पेशल ऑप्स’ सीरीज में रॉ एजेंट का किरदार निभाना उनकी जिंदगी का सबसे धमाकेदार अनुभव रहा है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता करण टैकर का कहना है कि ‘स्पेशल ऑप्स’ सीरीज में रॉ एजेंट का किरदार निभाना उनकी जिंदगी का सबसे धमाकेदार अनुभव रहा है। करण टैकर ने वर्ष 2020 में प्रदर्शित फिल्मकार नीरज पांडे की वेबसीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ में काम किया। इस सीरीज में करण ने खुफिया अधिकारी फारूक अली का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया।

करण टैकर अब ‘स्पेशल ऑप्स 2’ में नजर आएंगे। ‘स्पेशल ऑप्स 2’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। करण टैकर इस शो में दोबारा फ़ारूक अली की दमदार भूमिका में लौटे हैं और इस बार वो सिर्फ रॉ एजेंट नहीं, बल्कि एक इमोशनल योद्धा बन कर सामने आ रहे हैं। करण टैकर के लिए यह सिर्फ एक और शो नहीं है, यह दिल का मामला है। ओटीटी पर करण का  ग्रैंड डेब्यू ‘स्पेशल ऑप्स’ से ही हुआ था और ‘फ़ारूक अली’ का किरदार  उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बना।

करण टैकर ने कहा- टीवी के बाहर मुझे ऐसा ही रोल चाहिए था और वो मिला भी नीरज पांडे जैसे लेजेंड के साथ। क्या कहें, दिल छू गया ये अनुभव। अभिनेता ने कहा- रॉ एजेंट का माइंडसेट पकड़ना आसान नहीं था, लेकिन सबसे मजेदार भी यही रहा! इस सीजन में तो रोल में घुसते-घुसते खुद को खो दिया! यह शूट मेरे करियर का सबसे बेहतरीन अनुभव रहा है।

करण टैकर जल्द ही थ्रिलर वेबसीरीज ‘भय : द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ में नजर आएंगे। ‘सीरीज भय : द गौरव तिवारी मिस्ट्री’, भारतीय पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी के जीवन पर आधारित होगा। गौरव तिवारी वास्तविक जीवन में एक पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर थे, जिन्होंने अद्दश्य रहस्यों को उजागर करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। दिल्ली के द्वारका स्थित उनके घर पर 7 जुलाई 2016 को उनका शव मिला था। सुपरनैचुरल शक्तियों की इस कहानी में करण टैकर, ‘गौरव तिवारी’ की भूमिका निभाते नजर आएंगे। 

Read More पॉप सिंगर रिहाना के घर के बाहर फायरिंग : कार से चलीं 10 गोलियां, सिंगर सुरक्षित, पुलिस ने संदिग्ध महिला को किया गिरफ्तार 

 

Read More 61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में 

Read More टटीरी गीत विवाद : बादशाह की गिरफ्तारी के निर्देश, महिला आयोग ने कहा- पासपोर्ट भी जब्त करो

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत