कृति खरबंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 16 साल, बिना किसी गॉडफादर या मेंटर के हासिल की कामयाबी 

अभिनेत्री ओटीटी डेब्यू करने जा रही 

कृति खरबंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 16 साल, बिना किसी गॉडफादर या मेंटर के हासिल की कामयाबी 
जानी-मानी अभिनेत्री कृति खरबंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में 16 साल पूरे कर लिए हैं।

मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री कृति खरबंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में 16 साल पूरे कर लिए हैं। भारतीय सिनेमा में 16 साल पूरे करते हुए, कृति आज एक ऐसी बहुमुखी और लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में खड़ी हैं, जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर या मेंटर के यह मुकाम हासिल किया। दक्षिण भारतीय सिनेमा से शुरू हुई उनकी यह यात्रा द्दढ़ निश्चय, संघर्ष और अपने हुनर पर अटूट विश्वास की मिसाल है। ऑडिशन के लंबे सफर से लेकर कन्नड़, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में लीड रोल्स तक, कृति ने बार-बार यह साबित किया है कि असली प्रतिभा और मेहनत किसी भी कनेक्शन से ज्यादा असरदार होती है।

कृति की फिल्मोग्राफी उतनी ही विविधतापूर्ण है, जितनी उनकी अभिनय क्षमता। चाहे ‘गुगली’ में भावनात्मक प्रदर्शन हो, ‘ब्रूस ली : द फाइटर’ में उनकी सादगी और स्क्रीन प्रेजेन्स, ‘हाउसफुल 4’ में उनका सहज कॉमिक टाइमिंग या ‘शादी में जरूर आना’ में आरती शुक्ला के रूप में उनका दमदार और दिल छू लेने वाला अभिनय। कृति हर बार खुद को नए तरीके से प्रस्तुत करती हैं। रोमांस, एक्शन, कॉमेडी हर जॉनर में सहजता से ढल जाना उनकी खासियत है।

इस खास मील के पत्थर को और भी खास बनाते हुए, कृति अब ‘राणा नायडू 2’ से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। इस बार वह एक गहरे और जटिल किरदार में नजर आएंगी, एक ऐसा रूप जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया है। 

 

Read More ‘लगान’ के पूरे हुए 25 साल : आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताजा की यादें

Read More ‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, ओटीटी पर सबसे बड़े डेब्यू वीक का खिताब किया अपने नाम

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद