ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर रिलीज हुआ फिल्म ‘कांतारा : चैप्टर 1’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला पोस्टर, फैंस एक्साइटेड 

फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक बन चुकी 

ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर रिलीज हुआ फिल्म ‘कांतारा : चैप्टर 1’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला पोस्टर, फैंस एक्साइटेड 
ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर होम्बले फिल्म्स की फिल्म ‘कांतारा : चैप्टर 1’ का दमदार पोस्टर रिलीज किया गया है।

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर होम्बले फिल्म्स की फिल्म ‘कांतारा : चैप्टर 1’ का दमदार पोस्टर रिलीज किया गया है।

फिल्म ‘कांतारा’ के 2022 में रिलीज के साथ ही भारतीय सिनेमा में एक नया मोड़ देखने को मिला। यह फिल्म साल की सबसे बड़ी स्लीपर हिट बनकर उभरी और सफलता के नए बेंचमार्क सेट करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। अब जब ‘कांतारा : चैप्टर 1’ की घोषणा हो चुकी है, जो इस ब्लॉकबस्टर का प्रीक्वल है। यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक बन चुकी है।

ऋषभ शेट्टी के अब तक न देखे गए दमदार अवतार वाले पोस्टर ने पहले ही दर्शकों के बीच जोरदार चर्चा छेड़ दी थी। अब मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी करते हुए शूटिंग पूरी होने की घोषणा कर दी है। ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।

होम्बले फिल्म्स 2022 की इस मास्टरपीस फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ‘कांतारा : चैप्टर 1’ के लिए मेकर्स ने एक जबरदस्त वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें देश और विदेश के विशेषज्ञों की मदद ली गई है। इस सीन के लिए 500 से ज्यादा ट्रेन्ड फाइटर्स और करीब 3000 लोगों को शामिल किया गया है। इसे पहाड़ी इलाकों में फैले 25 एकड़ के पूरे कस्बे में लगभग 45 से 50 दिनों तक शूट किया गया है। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े सीन में से एक माना जा रहा है। ‘कांतारा : चैप्टर 1’, 02 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने वाली है।

Read More तब्बू की पहली हिंदी वेब सीरीज ‘टनल मेन’ का ऐलान, सिलक्यारा हादसे से प्रेरित होगी कहानी

 

Read More अभिनेता सैफ अली खान को धमकी, जीशान अख्तर पर शक; जांच में जुटी पुलिस

Read More तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी ने हिबा नवाब के साथ मिलाया हाथ, ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के डिजिटल वीडियो में दिखेगा मनोरंजन का जादू

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा