हर शॉट से पहले 20 लीटर दूध से नहाने की अफवाह पर रवि किशन ने खोला राज, जानें अभिनेता ने क्या कहा

रातभर सफर करके आते थे और फिर शूटिंग करते

हर शॉट से पहले 20 लीटर दूध से नहाने की अफवाह पर रवि किशन ने खोला राज, जानें अभिनेता ने क्या कहा
अभिनेता रवि किशन इस वीकेंड सोनी मराठी के कार्यक्रम 'कोण होणार करोडपती’ में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ नजर आएंगे। कार्यक्रम के दौरान बातचीत में रवि किशन ने अपने बारे में फैली 20 लीटर दूध से नहाने की अफवाह का दिलचस्प खुलासा किया।

मुंबई। अभिनेता रवि किशन इस वीकेंड सोनी मराठी के कार्यक्रम 'कोण होणार करोडपती’ में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ नजर आएंगे। कार्यक्रम के दौरान बातचीत में रवि किशन ने अपने बारे में फैली 20 लीटर दूध से नहाने की अफवाह का दिलचस्प खुलासा किया। माधुरी दीक्षित ने रवि किशन से पूछा कि उनके बारे में ऐसी कौन-सी अफवाह है, जिसे सुनकर उन्हें सबसे ज्यादा हंसी आती है। इस पर रवि किशन ने बताया कि कुछ लोगों का मानना है कि वह कैमरे के सामने आने से पहले गुलाब की पंखुड़यिों वाले दूध से स्नान करते हैं। अफवाह यहां तक फैल गई कि वह हर शॉट से पहले नहाने के लिए 20 लीटर दूध इस्तेमाल करते हैं।

रवि किशन ने इस सिलसिले में छठ पूजा का एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि वह गोरखपुर में पूरी रात अलग-अलग घाटों पर लोगों से मिलते रहे और सुबह की फ्लाइट से शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचे। वैनिटी वैन में शॉट के लिए तैयार होने के दौरान उन्होंने मजाक में कहा कि वहां उनके लिए गुलाब की पंखुड़यिों वाला दूध तो रखा ही नहीं गया था। उन्होंने हंसते हुए कहा, लोग कहते हैं कि 20 लीटर दूध से नहाता है ये, फिर शॉट देता है। ये सुनकर मैं हंस के गिर गया। रवि किशन ने माधुरी दीक्षित को याद दिलाया कि दोनों पहले भी साथ काम कर चुके हैं और उनसे इस अफवाह की सच्चाई बताने को कहा। इस पर माधुरी ने शूटिंग के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि रवि किशन रातभर सफर करके आते थे और फिर शूटिंग करते थे।

रवि किशन ने माधुरी दीक्षित को याद दिलाया कि दोनों पहले भी साथ काम कर चुके हैं और उनसे इस अफवाह की सच्चाई बताने को कहा। इस पर माधुरी ने शूटिंग के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि रवि किशन रातभर सफर करके आते थे और फिर शूटिंग करते थे। रवि किशन और माधुरी दीक्षित की यह दिलचस्प बातचीत इस वीकेंड रात नौ बजे सोनी मराठी और सोनी लिव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'कोण होणार करोडपती’ में देखी जा सकेगी।

 

Read More जी टीवी के ‘तुम से तुम तक’ ने पूरे किए 500 एपिसोड : प्यार, रिश्तों और मनोरंजन का सफर बना यादगार

Read More जिमी शेरगिल के तीखे सवालों में उलझे अध्ययन सुमन, सस्पेंस थ्रिलर 'प्यादे' का पहला आधिकारिक टीज़र आउट

Read More ‘ये प्रेम मोल लिया’ के प्रेम के लिए आयुष्मान खुराना ही थे पहली पसंद : सूरज बड़जात्या

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हर शॉट से पहले 20 लीटर दूध से नहाने की अफवाह पर रवि किशन ने खोला राज, जानें अभिनेता ने क्या कहा हर शॉट से पहले 20 लीटर दूध से नहाने की अफवाह पर रवि किशन ने खोला राज, जानें अभिनेता ने क्या कहा
अभिनेता रवि किशन इस वीकेंड सोनी मराठी के कार्यक्रम 'कोण होणार करोडपती’ में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ नजर आएंगे।...
जनरल सीटों पर सेंधमारी, सामान्य पर OBC और ST जीते
जयपुर के नारायण विहार में विला में आग से दंपती और दो बेटियां झुलसीं, दादा ने पोते को बचाया
पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में तोड़ा दम
केंद्रीय मंत्रियों तक के गढ़ों में भाजपा को मात, राज्य मंत्रियों के इलाकों में भी पार्टी पिछड़ी
राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- संविधान देश की आत्मा और अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार, खरगे ने भी दिया संदेश
मुस्कानों के पीछे छिपी अनकही कहानियां, कैनवास पर उतरे रिश्तों और संघर्षों के रंग