‘सोनी सब’ के शो ‘उफ्फ! ये लव है मुश्किल’ में नजर आएंगी सुप्रिया शुक्ला, अभिनेत्री एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौटने को तैयार 

इंद्राणी की भूमिका निभाती नजर आएंगी

‘सोनी सब’ के शो ‘उफ्फ! ये लव है मुश्किल’ में नजर आएंगी सुप्रिया शुक्ला, अभिनेत्री एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौटने को तैयार 

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला ‘सोनी सब’ के आगामी शो ‘उफ्फ! ये लव है मुश्किल’ में काम करती नजर आएंगी।

मुंबई। टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला ‘सोनी सब’ के आगामी शो ‘उफ्फ! ये लव है मुश्किल’ में काम करती नजर आएंगी। सुप्रिया शुक्ला एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौटने को तैयार हैं। सुप्रिया ‘सोनी सब’ के आने वाले फैमिली रोम-कॉम शो ‘उफ्फ! ये लव है मुश्किल’ में इंद्राणी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

सुप्रिया ने शो का हिस्सा बनने को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते कहा- इंद्राणी एक बेहद दिलचस्प किरदार है। वो भावनाओं, परतों और चौंकाने वाले पहलुओं से भरी हुई है। हर सीन के साथ मैं इंद्राणी के नए रंग खोज रही हूं। इसमें ताकत भी है और कोमलता भी। दोनों का सुंदर मेल है। मैं धीरे-धीरे इस किरदार की दुनिया में खुद को ज्यादा आत्मविश्वास और समझदारी के साथ ढाल रही हूं। साथ ही शब्बीर के साथ फिर से काम करना वाकई शानदार है। हम पहले भी साथ काम कर चुके हैं और हमारे बीच एक गहरा विश्वास और सहजता है। स्क्रिप्ट कमाल की है, डायलॉग्स दमदार हैं और टीम बेहद प्रतिभाशाली है। यह सफर अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन पहले से ही दिल को बहुत सुंदर लग रहा है। मैं हर सुबह शूट के लिए उत्साहित होकर उठती हूं और अब कुछ ही दिनों में हम आपकी स्क्रीन पर होंगे। आपको हँसाने, मुस्कुराने और शायद थोड़ा रुलाने भी। ‘उफ्फ! ये लव है मुश्किल’ बहुत जल्द, सिर्फ ‘सोनी सब’ पर प्रसारित होगा।

 

Read More फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग : रणबीर-विक्की-आलिया की तिकड़ी चर्चा में, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

Read More ऋषिकेश में सुनील शेट्टी ने परमार्थ निकेतन में लिया दिव्य अनुभव : पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर की चर्चा, बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
लोकभवन में शुक्रवार को महाराष्ट्र और गुजरात राज्य का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस...
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल
पंजाब विधानसभा में विश्वासमत पेश : सदन ने सर्वसम्मति से किया पारित, भगवंत मान ने कहा- आप पार्टी के विधायकों के टूटने की अफवाहें पूरी तरह निराधार
अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था पर सख्ती : व्यापार महासंघ और नगर निगम की बैठक में बने ठोस प्रस्ताव, बाजारों में यातायात बाधित करने वाले अस्थायी अतिक्रमण के मुद्दे पर की चर्चा