फिल्म ‘छोरी 2’ में दमदार अभिनय के लिए ‘ग्राउंड-ब्रेकिंग स्टार ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से सम्मानित हुई नुसरत भरुचा, अवॉर्ड लेते वक्त अभिनेत्री हुई भावुक 

अपने करियर की शुरुआत में मैं फिल्मों में मजाक का पात्र बनी रही

फिल्म ‘छोरी 2’ में दमदार अभिनय के लिए ‘ग्राउंड-ब्रेकिंग स्टार ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से सम्मानित हुई नुसरत भरुचा, अवॉर्ड लेते वक्त अभिनेत्री हुई भावुक 

नुसरत भरुचा को उनकी फिल्म ‘छोरी 2’ में दमदार अभिनय के लिए ‘ग्राउंड-ब्रेकिंग स्टार ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा को हाल ही में उनकी फिल्म ‘छोरी 2’ में दमदार अभिनय के लिए ‘ग्राउंड-ब्रेकिंग स्टार ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

अवॉर्ड लेते वक्त नुसरत ने एक भावुक भाषण दिया, जो वहां मौजूद सभी लोगों के दिलों को छू गया। अपने करियर के सफर को याद करते हुए नुसरत ने कहा- अपने करियर की शुरुआत में मैं फिल्मों में मजाक का पात्र बनी रही, मुझे हमेशा चालाक, कंट्रोल करने वाली या चिड़चिड़ी लड़की के किरदार मिले, लेकिन आज मैं ऐसे किरदार के लिए अवॉर्ड ले रही हूं, जो एक लड़की की जिंदगी, उसके जीने के अधिकार और अपने लिए जिंदगी चुनने के हक की बात करता है। मैं यहां हूं, इस सफर पर, हर उस ‘छोरी’ के लिए जो अपनी पहचान बनाना चाहती है। मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं ये कहते हुए, क्योंकि ये सफर मेरे लिए भी खुद को साबित करने का एक जरिया रहा है। आज इसका अवॉर्ड मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आप सबको अंदाजा नहीं है कि यह मेरे लिए कितना खास है।

नुसरत ने जूरी, अपनी टीम, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, को-स्टार्स और फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों का दिल से धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस सफलता में उनका साथ दिया। अवार्ड के बाद बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो सबसे ज्यादा किससे डरती हैं, तो उन्होंने बड़ी सच्चाई के साथ जवाब दिया और कहा- भुला दिए जाने से। मैं नहीं जानती कि मैंने ये इतने बड़े मंच पर कैसे कह दिया, लेकिन यही बात मेरी फिल्मों के चुनाव में भी दिखती है। मैं ऐसी फिल्म में काम नहीं करना चाहती, जिसे देखने के बाद लोग मुझे भूल जाएं। हम सबको एक न एक दिन जाना ही है, लेकिन मैं कुछ ऐसा छोड़ जाना चाहती हूं, जिसे देखकर लोग कहें वो नुसरत थी, ये वही थी।

‘छोरी 2’ ने न सिर्फ नुसरत के अभिनय को एक नई पहचान दी है, बल्कि यह दिखाया कि वह ऐसी कहानियां कहने में यकीन रखती हैं, जो सच में मायने रखती हैं। इस फिल्म ने साबित कर दिया कि नुसरत एक ऐसी अदाकारा हैं, जो समाज से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से अपनी बात रख सकती हैं।

Read More फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, शेयर की हुई तस्वीर में सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट

 

Read More ‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ ने आईएमडीबी पर हासिल किया नंबर 1 स्थान, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त प्यार

Read More बिचून में बनेगा माटी कला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, माटी कलाकारों के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन