शाहरुख खान के जन्मदिन पर ‘किंग’ का धमाकेदार टाइटल रिवील वीडियो हुआ रिलीज, जबरदस्त लुक देख दिवाने हुए फैंस

अभिनेता का लुक दिखाया गया 

शाहरुख खान के जन्मदिन पर ‘किंग’ का धमाकेदार टाइटल रिवील वीडियो हुआ रिलीज, जबरदस्त लुक देख दिवाने हुए फैंस
शाहरूख खान के जन्मदिन पर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील वीडियो जारी किया। यह ‘पठान’ के बाद दोनों की दूसरी कोलैबोरेशन है। रेड चिलीज और माफ्लिक्स पिक्चर्स की यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। ‘किंग’ में शाहरूख का नया स्टाइलिश और थ्रिलिंग एक्शन अवतार दिखेगा, जो दर्शकों को रोमांचित करेगा।

मुंबई। फिल्मकार सिद्धार्थ आनंद ने शाहरूख खान के जन्मदिन के अवसर पर उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील वीडियो रिलीज किया है। शाहरूख खान के जन्मदिन 02 नवंबर को निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने  फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील वीडियो जारी किया, जिसमें शाहरूख का लुक दिखाया गया और यह ‘पठान’ के बाद दोनों की दूसरी कोलैबोरेशन है।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और माफ्र्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘किंग’ साल 2026 में रिलीज होगी। यह फिल्म दर्शकों को शाहरुख खान का ऐसा रूप दिखाने वाली है, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा और बिना किसी शक यह दुनियाभर के फैंस को थ्रिल कर देगी। यह फिल्म एक स्टाइलिश और जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर है, जो स्टाइल, करिश्मा और थ्रिल को नए तरीके से पेश करेगी। सिद्धार्थ आनंद की यह अब तक की सबसे बड़ी और मसालेदार फिल्म मानी जा रही है, जो उनके एक्शन स्टोरीटेलिंग को एक नए लेवल पर ले जाएगी।

‘किंग’ का टाइटल रिवील शाहरुख खान की शानदार पहचान का जश्न है, सिद्धार्थ आनंद की तरफ से फैन्स के लिए एक तोहफा। इसे शाहरुख के बर्थडे पर रिलीज किया गया, जहां हम देखते हैं उस इंसान को जिसे सब किंग खान कहते हैं, अब वो उसी नाम के रोल में दिख रहे हैं और वो भी दमदार और जोश से भरे हुए अंदाज में। एक ऐसा किरदार जिसका नाम सिर्फ डर नहीं, बल्कि दहशत फैलाता है, जब वो कहता है- ‘सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम किंग’।

 

Read More ‘मैसा’ के गाने की शूटिंग पूरी, आदिवासी क्षेत्रों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म की कहानी

Read More जैकलीन फर्नांडीज अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में आएंगी नजर : शूटिंग जल्द होगी शुरू, फैंस एक्साइटेड

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की जमीनी हकीकत सरकारी दावों से बिल्कुल अलग...
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन
विश्व विटिलिगो दिवस : विटिलिगो संक्रामक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ा रोग, जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत
जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी: जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिलेंगी सौगातें, ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम