फिल्म ‘सैयारा’ एक ऐसी कहानी है, एक ऐसी मोहब्बत है, जिसमें लोग खुद को देखते हैं : मोहित सूरी

अधूरे और गलतियों से भरे लोग ही परफेक्ट लव स्टोरी बनाते 

फिल्म ‘सैयारा’ एक ऐसी कहानी है, एक ऐसी मोहब्बत है, जिसमें लोग खुद को देखते हैं : मोहित सूरी

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक मोहित सूरी ने कहा कि ‘सैयारा’ एक ऐसी कहानी है, एक ऐसी मोहब्बत है, जिसमें लोग खुद को देखते हैं।

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक मोहित सूरी ने कहा कि ‘सैयारा’ एक ऐसी कहानी है, एक ऐसी मोहब्बत है, जिसमें लोग खुद को देखते हैं। यशराज फिल्म्स निर्मित और मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ एक ऐसी प्रेम कहानी है, जिसमें लड़का और लड़की दोनों ही पूरी तरह परफेक्ट नहीं हैं, लेकिन जब वे साथ होते हैं, तो एक-दूसरे को पूरा करते हैं।

मोहित सूरी ने कहा- अधूरे और गलतियों से भरे लोग ही परफेक्ट लव स्टोरी बनाते हैं। उनकी कहानियां सच्ची लगती हैं, उनसे लोग जुड़ पाते हैं। ‘सैयारा’ भी ऐसी ही कहानी है, एक ऐसी मोहब्बत जिसमें लोग खुद को देख सकते हैं। उन्होंने कहा- असली प्रेम कहानी वही होती है, जिसमें टकराव हो, दर्द हो, दिल टूटता हो। अगर सब कुछ परफेक्ट हो, तो कहानी में दिल नहीं होता। ‘सैयारा’ में वो गहराई है एक सच्ची, मासूम, लेकिन जटिल प्रेम कहानी।

मोहित ने फिल्म के किरदार अहान पांडे और अनीत पड्डा के बारे में कहा- ये दोनों आम लोग हैं। अलग-अलग बैकग्राउंड से, अलग सोच के साथ। दोनों के पास अपनी-अपनी परेशानियां हैं, लेकिन साथ में वे एक-दूसरे को बेहतर बनाते हैं। ऐसी लव स्टोरी ही मैं बताना चाहता हूं।

फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से अहान पांडे डेब्यू कर रहे है और उनके साथ हैं अनीत पड्डा, जो पहले से वेब सीरीज ‘बिग गल्र्स डोंट क्राई’ से सबका दिल जीत चुकी हैं। 

Read More फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग : रणबीर-विक्की-आलिया की तिकड़ी चर्चा में, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

 

Read More ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान की खास एंट्री : जीवा महाले के किरदार में दिखे अभिनेता, सोशल मीडिया पर लुक हुआ वायरल

Read More संजय दत्त को पहली बार में ही पसंद आई ‘आखिरी सवाल’ की कहानी : अभिजीत मोहन वारंग ने बताया अभिनेता का खास रिएक्शन, फैंस एक्साइटेड

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल