ज़ी सिने अवॉड्र्स में रिलीज हुई ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की पहली झलक, विक्रांत और शनाया पहली बार एक साथ रोमांटिक ड्रामा स्क्रीन करने जा रहे शेयर
फिल्म 11 जुलाई 2025 को थिएटर में रिलीज होने जा रही
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की आने वाली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की पहली झलक ज़ी सिने अवॉड्र्स में रिलीज हो गई है।
मुंबई। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की आने वाली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की पहली झलक ज़ी सिने अवॉड्र्स में रिलीज हो गई है। विक्रांत और शनाया पहली बार एक साथ रोमांटिक ड्रामा आंखों की गुस्ताखियां में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। यह फिल्म अपने नए ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर पहले ही चर्चा में है और हाल ही में ज़ी सिने अवॉड्र्स में इसका टीजर प्रदर्शित किया गया। इस झलक में विक्रांत और शनाया के किरदारों की झलक मिली, जिससे दर्शक उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और स्वाभाविक केमिस्ट्री से प्रभावित हुए। इससे पहले फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया। अब जब फिल्म की पहली झलक ज़ी सिने अवॉड्र्स में दर्शकों की सराहना पा चुकी है और विक्रांत एव शनाया की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ हो रही है, तो यह साफ है कि सिनेमाप्रेमियों के लिए एक दिल छू लेने वाला सिनेमाई अनुभव आने वाला है।
ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत और मानसी बगला एवं वरुण बगला द्वारा निर्मित फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और इसकी कहानी मानसी बगला ने लिखी है। फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा ने तैयार किया है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर के नेतृत्व वाली यह संगीतमय प्रेम कहानी 11 जुलाई 2025 को थिएटर में रिलीज होने जा रही है।
Comment List