स्टार गोल्ड पर होगा फिल्म ‘डाकू महाराज’ का टीवी प्रीमियर, जानें तारीख 

नंदमुरी बालकृष्णा, बॉबी देओल और उर्वशी रौतेला की पावर-पैक्ड तिकड़ी नजर आएगी

स्टार गोल्ड पर होगा फिल्म ‘डाकू महाराज’ का टीवी प्रीमियर, जानें तारीख 
नंदमुरी बालकृष्णा, बॉबी देओल और उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘डाकू महाराज’ का प्रीमियर स्टार गोल्ड पर होगा।

मुंबई। नंदमुरी बालकृष्णा, बॉबी देओल और उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘डाकू महाराज’ का प्रीमियर स्टार गोल्ड पर 08 जून को होगा। स्टार गोल्ड, फिल्म ‘डाकू महाराज’ का हिंदी टेलीविजन प्रीमियर, 08 जून को रात 08 बजे लेकर आ रहा है। बॉबी कोली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्णा, बॉबी देओल और उर्वशी रौतेला की पावर-पैक्ड तिकड़ी नजर आएगी। ‘डाकू महाराज’ एक रोमांचक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें एक निडर डाकू की कहानी दिखाई गई है, जो न्याय के लिए अपने सबसे खतरनाक दुश्मनों से टकराता है।

टीवी प्रीमियर को लेकर उर्वशी रौतेला ने कहा- एक कलाकार के रूप में मैं डाकू महाराज का हिस्सा बनकर बेहद गर्वित महसूस करती हूं। निर्देशक बॉबी कोली ने इस फिल्म को एक विजनरी टच दिया है। नंदमुरी बालकृष्णा और बॉबी देओल की परफॉर्मेंस ने हर किसी को प्रभावित किया। मेरे एक्शन सीन्स में शक्ति और संतुलन की झलक देखने को मिलेगी, जो फिल्म के इमोशनल और इंटेंस नैरेटिव को और मजबूती देते हैं। फिल्म का एंथम सॉन्ग ‘डबिडी-डबिडी’ तो एक ग्लोबल सेंसेशन बन गया है। रिल्स, डांस कवर और फैन रिएक्शंस से मेरे सोशल मीडिया की भरमार हो गई है। 8 जून को रात आठ बजे स्टार गोल्ड पर हिंदी वल्र्ड टीवी प्रीमियर के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं और मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म टीवी दर्शकों का दिल भी वैसे ही जीतेगी जैसे थिएटर में जीता था।

 

Read More आमेर के गणेश पोल पर गूंजा एक्शन-कट : तमिल फिल्म की शूटिंग, गीत के दृश्यों के लिए कई रीटेक

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस