राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली पर सतीश पूनिया का निशाना, कहा- यह जनता का मनोरंजन मात्र

राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली पर सतीश पूनिया का निशाना, कहा- यह जनता का मनोरंजन मात्र

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की होने वाली ट्रैक्टर रैली जनता का मनोरंजन मात्र है। पूनिया ने अजमेर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिसंबर 2018 में भी उन्होंने कई रैलियां की और उस दौरान 10 दिनों में ही 29 लाख किसानों का ऋण माफ करने की बात कही थी, लेकिन अब तक 99 हजार करोड़ रुपए का कर्ज किसानों का माफ नहीं किया जा सका।z

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की होने वाली ट्रैक्टर रैली जनता का मनोरंजन मात्र है। पूनिया ने अजमेर नगर निगम परिसर में महापौर एवं उपमहापौर के पदभार ग्रहण समारोह में शिरकत करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिसंबर 2018 में भी उन्होंने कई रैलियां की और उस दौरान 10 दिनों में ही 29 लाख किसानों का ऋण माफ करने की बात कही थी, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस राज के बावजूद अब तक 99 हजार करोड़ रुपए का कर्ज किसानों का माफ नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रदेश के दो दिवसीय दौरे में कर्जमाफी के वादे पर स्पष्टीकरण देना चाहिए, क्योंकि कर्जे से तंग आकर कई किसान मौत को गले लगा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर किसानों के नाम पर अवसरवाद की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर लीक और वीक सरकार होने का आरोप जड़ते हुए कहा कि सरकार का  मध्यांतर पूरा हो चुका है। सत्ता विरोधी लहर अथवा आक्रोश शुरुआती दौर से ही कांग्रेस के खिलाफ है और प्रदेश की 90 निकायों के चुनाव और पंचायतराज चुनाव में भी भाजपा को बढ़त मिली है। वर्तमान चुनाव के नतीजे उसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कभी राजस्थान शांतिपूर्ण प्रदेशों में गिना जाता था, लेकिन अब इंसान तो क्या भगवान भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने जयपुर में जैन मंदिर मूर्ति चोरी का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस राज के 2 सालों में 5 लाख 80 हजार मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार लाचार, मजबूर, बेबस और कमजोर सरकार है तथा अंतर्कलह के चलते सभी मोर्चों पर विफल है। इसे जुगाड़ की सरकार भी कहा जा सकता है।

इससे पहले सतीश पूनिया ने पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा में अजमेर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और जिस परिश्रम से भाजपा कार्यकर्ताओं को जनादेश मिला है वे प्रदेश में विपरीत सरकार के बावजूद स्थानीय निगम में भाजपा बोर्ड के जरिए जनता का विश्वास हासिल करेंगे और समय के अनुसार बदलाव एवं नवाचार करके वार्ड के विकास में भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन और उनके  आह्वान जनभागीदारी की जरूरत को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों का आह्वान किया कि आंकड़ों की जीत भाजपा के पक्ष में है। प्रदेश की 90 निकायों के वर्तमान चुनाव में अजमेर नगर निगम एकमात्र निगम रहा है, जहां भाजपा को स्पष्ट और गौरवपूर्ण बहुमत मिला।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित