बोरज तालाब की पाल टूटी : सैंकड़ों मकानोंं में आई दरारें, घरेलू सामान और वाहन बहे, करोड़ों रुपए का नुकसान 

कलक्टर लोकबंधु लगातार हालात पर निगरानी बनाए हुए

बोरज तालाब की पाल टूटी : सैंकड़ों मकानोंं में आई दरारें, घरेलू सामान और वाहन बहे, करोड़ों रुपए का नुकसान 
पानी का वेग इतना तेज था कि रास्ते में पड़ने वाले मकानों के भीतर रखे पलंग, सोफे, अलमारी, कुर्सियां, बिस्तर, कपड़े, रसोई गैस सिलेण्डर, चूल्हे, बर्तन एवं अन्य सभी सामान मकानों की दीवारें तोड़कर बहा ले गया।

अजमेर। लगातार बारिश के चलते शहर के निकटवर्ती गांव बोराज में गुरुवार की देर रात बोराज तालाब की पाल टूट जाने के बाद आए पानी के सैलाब से करीब डेढ़ सौ से अधिक मकानों में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। पानी का सैलाब कई मकानों को तो आर-पार तोड़कर सारा सामान बहा ले गया। जिसके चलते लोगों के पास पहनने के कपड़े तो दूर की बात है, खाने के लिए राशन-खाना तक नहीं बचा। इस सैलाब ने लोगों के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। गनीमत रही कि जिला प्रशासन ने गुरुवार की शाम को ही तालाब के रास्ते में पड़ने वाले स्वास्तिक नगर को लोगों से खाली करवा दिया था। जिसके चलते कम से कम वहां कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए भोजन-पानी और दवाओं का भी इंतजाम करवाया। वहीं एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीमें भी लोगों की सहायता के लिए वहीं मौजूद रहीं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रही बारिश के चलते वरुण सागर (फॉयसागर) रोड स्थित गांव बोराज के बरसों पुराने तालाब की पाल दरारें पड़ जाने से गुरुवार को कमजोर पड़ गई। रात करीब 11.30 बजे तालाब की पाल टूट ही गई और पानी तेज वेग से बह निकला।

पानी का वेग इतना तेज था कि रास्ते में पड़ने वाले मकानों के भीतर रखे पलंग, सोफे, अलमारी, कुर्सियां, बिस्तर, कपड़े, रसोई गैस सिलेण्डर, चूल्हे, बर्तन एवं अन्य सभी सामान मकानों की दीवारें तोड़कर बहा ले गया। लोगों के मकानों के दरवाजे तक पानी के बहाव ने तोड़ डाले। लोगों के घरों के बाहर खड़े वाहन तक पानी अपने साथ बहा कर ले गया और उन्हें भी क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों का राशन-पानी तक इस कहर का शिकार हो गया। उनके पास ना खाने को कुछ बचा, ना पीने को पानी बचा। तालाब की स्थिति देखने के बाद जिला प्रशासन हालात को भांप कर गुरुवार की रात को ही स्वास्तिक नगर के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए भेज दिया था। जिनके पास कहीं जाने की व्यवस्था नहीं थी। उन्हें इलाके के सरकारी स्कूल में भेज दिया गया था। कलक्टर लोकबंधु लगातार हालात पर निगरानी बनाए हुए थे। उसके पश्चात रात को जब हालात बेकाबू हुए और तालाब की पाल को तोड़कर पानी का सैलाब बह निकला तब भी जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था।  

Post Comment

Comment List

Latest News

नकबजनी के चार मामलों में बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार, तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया नकबजनी के चार मामलों में बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार, तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया
जयपुर की मुरलीपुरा पुलिस ने चार नकबजनी मामलों में वांछित शातिर अपराधी शाहरुख उर्फ शरीफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी...
भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: सेना प्रमुख बोले- अभी केवल संघर्ष विराम जैसे हालात
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी आज जैसलमेर आएंगी, पति संग सोनार किले व हवेलियों का करेंगी भ्रमण
दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश 
विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज: विशेषज्ञों ने युवाओं में तंबाकू के बढ़ते सेवन पर जताई चिंता ; राजस्थान में तंबाकू सेवन से हर दिन 211 लोगों की मौत, ‘वेपिंग’ के कारण भी युवाओं की सेहत पर मंडरा रहा गंभीर संकट
यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी, 10 घंटे देरी से जयपुर पहुंची फ्लाइट
भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित