पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, मुंहबोले भाई को अंतिम सांस तक कैद

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को किया तार-तार

पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, मुंहबोले भाई को अंतिम सांस तक कैद
पोक्सो प्रकरण की विशिष्ट न्यायालय संख्या एक के न्यायाधीश  हेमंत सिंह बघेला ने पांच वर्षीय बालिका का अपहरण कर उससे दुष्कर्म कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास एवं बीस लाख रुपए जुर्माने की सजा दी।

अजमेर। पोक्सो प्रकरण की विशिष्ट न्यायालय संख्या एक के न्यायाधीश  हेमंत सिंह बघेला ने पांच वर्षीय बालिका का अपहरण कर उससे दुष्कर्म कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास (शेष प्राकृतिक जीवन जीने की अंतिम सांस तक) एवं बीस लाख रुपए जुर्माने की सजा दी है। अदालत ने पीड़िता को 6 लाख रुपए प्रतिकर देने का आदेश भी दिया है। प्रकरण के अनुसार जेएलएन अस्पताल में पांच वर्षीय पुत्री का इलाज करवा रहे एक व्यक्ति ने 9 जुलाई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी 8 जुलाई 24 की शाम करीब 5 बजे घर से निकल गई थी।

काफी देर तक घर नहीं आने पर उन्होंने तलाश शुरू की। किसी ने बताया कि बेटी झाड़ियों में रो रही है। वह खून से लथपथ थी। उसने सारी बात बताई। उसने तत्काल बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया। परिवादी की शिकायत पर केकड़ी थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।  विशिष्ट लोक अभियोजक प्रशांत यादव नेअदालत को बताया कि पीड़िता आरोपी को भाई कहती थी। उसने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को तार-तार किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन