12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब डिजिटल स्क्रीन पर, 10वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले की तरह फिजिकल मोड़ पर होगा

उच्च गुणवत्ता वाले स्कैनरों से इन्हें डिजिटल फॉर्मेट में बदला

12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब डिजिटल स्क्रीन पर, 10वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले की तरह फिजिकल मोड़ पर होगा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आए दिन शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कर रहा है। अब बोर्ड ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन को और अधिक पारदर्शी, सटीक और आधुनिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आए दिन शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कर रहा है। अब बोर्ड ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन को और अधिक पारदर्शी, सटीक और आधुनिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। साल 2026 की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिका का अब पारंपरिक पेन एंड पेपर के बजाय ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) यानि डिजिटल स्क्रीन पर मूल्यांकन होगा। यह निर्णय मुख्यत: परिणामों में मानवीय त्रुटियों को कम करने और मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से लिया गया है। इधर कक्षा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले की तरह फिजिकल मोड पर ही होगा।

अब तक शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के पन्ने पलटकर अंक देते थे। नई पेपरलेस प्रणाली के अनुसार उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों से क्षेत्रीय केंद्रों तक भेजी जाएंगी। उच्च गुणवत्ता वाले स्कैनरों से इन्हें डिजिटल फॉर्मेट में बदला जाएगा। परीक्षक, कम्प्यूटर स्क्रीन पर उत्तर पढ़कर अंक दर्ज करेंगे। डिजिटल सिस्टम स्वत: कुल अंक जोड़ देगा, जिससे मैन्युअल गणना की त्रुटियां समाप्त होंगी। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ.संयम भारद्वाज के अनुसार ओएसएम के विस्तृत निर्देश अलग से जारी होंगे।

नवाचार के ये होंगे फायदे
अंकों के कुल जोड़ में होने वाली गलतियां खत्म होंगी।
ऑटोमेडेट कोऑर्डिनेशन, जिससे मैनुअल हस्तक्षेप कम होगा।
ज्यादा शिक्षकों की भागीदारी से तेज मूल्यांकन होगा।
शिक्षक अपने स्कूलों में रह सकते हैं और अपनी नियमित ड्यूटी जारी रख सकते हैं। 
आने-जाने के समय और खर्च में बचत।
सभी स्कूलों को मूल्यांकन में योगदान देने का मौका मिलेगा।
ओएसएम से तत्काल परिणाम-मैन्युअल डेटा एंट्री की आवश्यकता नहीं होगी। जिससे परिणाम जल्दी घोषित हो सकेंगे।
पारदर्शिता-पुनर्मूल्यांकन के मामलों में डिजिटल रिकॉर्ड प्रक्रिया को अधिक सहज और सपष्ट बनाएगा।
शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण
बोर्ड ने शिक्षकों के लिए एक प्रशिक्षण योजना तैयार की है ताकि वे इस नए तंत्र के अनुकूल हो सकें। 
बोर्ड ओएसिस आईडी वाले सभी शिक्षकों को लॉग इन करने और सिस्टम से परिचित होने की अनुमति देगा।
शिक्षकों को मार्किंग की बारीकियों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। 
बोर्ड ने कहा-स्कूलें ये तैयारी रखें
पब्लिक स्टेटिक आईपी वाला कम्प्यूटर लैब (संबद्धता उपनियमों के अनुसार)
विंडोज ओएस 8 या उसे ऊपर, 4 जीबी रैम या उससे अधिक और सी ड्राइव वाला पीसी या लैपटॉप।
नवीनतम इंटरनेट ब्राउजर, एडोब रीडर, इंटरनेट कनेक्टिविटी व निर्बाध बिजली आपूर्ति। 

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस