कर्ज से परेशान युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की

कर्ज से परेशान युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की
राजस्थान में अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में कर्ज और बीमारी से परेशान एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में कर्ज और बीमारी से परेशान एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानगंज, रामबाग निवासी निजी लेब में कार्यरत सारिका ने मकान बनाने के लिए रिश्तेदारों से सात-आठ लाख रुपये का कर्ज लिया और ठेकेदार को तीन लाख रुपये अग्रिम भी दे दिए। ठेकेदार ने धोखा दिया और पैसे लेने के बाद काम नहीं किया जिससे राधिका मानसिक तनाव मे थी।

राधिका ने अपने घर के मंदिर में ही पंखे के हुक पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने स्वयं कैंची से फंदा काटकर राधिका को नीचे उतारा, तब तक रामगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच, जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राधिका को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन