तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर : दोनों की मौत, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे घर

नशे मे धुत था कार सवार युवक

तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर : दोनों की मौत, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे घर
सोमवार रात तेज रफ्तार से कार दौड़ा रहे एक युवक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए

अलवर। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। युवक की कार भी एक पोल से टकराकर रुक गई। जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। हादसा शिवाजी पार्क मोड़ पर हुआ। मृतकों की पहचान शिवाजी पार्क निवासी सतीश विजय और उनकी पत्नी पिंकी विजय के रूप में हुई है। दोनों त्रिपोलिया महादेव मंदिर से दर्शन ही कर घर लौट रहे थे।

बाइक से टकराने के बाद कार पोल से टकराकर रुक गई। जिसके बाद मौके पर जमा लोगों ने युवक को पकड़ लिया। युवक शराब के नशे में धुत था। उसे शिवाजी पार्क थाना पुलिस को सौंप दिया। वहीं मृतक सतीश विजय के घर से महज 100 मीटर दूर यह हादसा हुआ। पुलिस ने बेटी और बेटे को हादसे की सूचना दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद